भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई जयंती, महिला संवाद से आत्मनिर्भरता पर चर्चा
रिपोर्टर पिंटू कुमार
हजारीबाग: भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।हर्ष अजमेरा ने इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनकी अंत्योदय नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा, "पंडित ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।" उन्होंने भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य किए जाएंगे।
इसके बाद, हर्ष अजमेरा ने कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद किया। महिलाओं ने आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए जरूरतों और चुनौतियों को साझा किया।
हर्ष अजमेरा ने महिलाओं के अनुरोध पर दरी और कीर्तन सामग्री भेंट की, जिससे उनकी सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।उन्होंने पंचायत में मां काली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। अंत में, उन्होंने ग्रामीणों से आश्वासन दिया कि वह पंचायत के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे, और महिलाओं की सक्रिय भूमिका को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।














Sep 25 2024, 19:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k