गया के गोदावरी तालाब में पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना के साथ पिंडदान श्राद्ध हुआ शुरू
गया। पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना के साथ मंगलवार से पिंडदान शुरू हो गया। त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वालों ने मुख्य रूप से पुनपुन घाट पर तर्पण कर पूर्वजों को मोक्ष दिलाने की कामना की। पुनपुन नहीं जाने वाले तीर्थयात्री गया शहर के गोदावरी तालाब में कर्मकांड शुरू किया।
![]()
गोदावरी में खुले में बैठकर पिंडदानियों ने 21 कुलों के उद्धार के लिए श्राद्धकर्म किया। हालांकि संख्या काफी कम रही। फल्गु, देवघाट, गजाधर घाट पर भारी संख्या में पिंडदानी नजर आए। तीर्थयात्री फल्गु नदी में स्नान और तर्पण करेंगे। देवघाट पर पिंडदान के बाद गजाधर विष्णु और विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में स्थित विष्णुचरण का दर्शन-पूजन करेंगे।
![]()
पूर्वजों की आत्मा को स्वर्गलोक दिलाने की कामना लिए गयाधाम में पिंडदानियों का आना जारी है। सोमवार की रात से सुबह तक तीर्थयात्रियों का आना जारी है। गयापाल पंडों ने कहा कि देर रात तक मोक्षनगरी में करीब 25 हजार से अधिक पिंडदानियों के आने की सूचना है। इनमें अधिकतर हरियाणा, राजस्थान, यूपी दिल्ली और मध्यप्रदेश के लोग शामिल हैं। तीर्थयात्री ट्रेन, बस के अलावा निजी गाड़ियों से आ रहे हैं। आने वाले पिंडदानी आज से फल्गु से कर्मकांड शुरू करेंगे। इस दौरान कर्मकांडी गया पंचकोस में स्थित विभिन्न वेदियों पर जाकर पुरखों के लिए गयाश्राद्ध करेंगे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना के साथ मंगलवार से पिंडदान शुरू हो गया। त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वालों ने मुख्य रूप से पुनपुन घाट पर तर्पण कर पूर्वजों को मोक्ष दिलाने की कामना की। पुनपुन नहीं जाने वाले तीर्थयात्री गया शहर के गोदावरी तालाब में कर्मकांड शुरू किया।

गया। गया में लगातार हो रहे दलित उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार और पुलिस प्रशासन व NDA सरकार की विफलता के खिलाफ आज भाकपा माले ने शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला।

गया। प्रसिद्ध समाजसेवी सह मुखिया कामेश्वर प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि गया-बोधगया रोड स्थित टेकुना फार्म मोड़ के समीप उनके आवास पर मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण किया. साथ ही उनके पुत्र गौतम कुमार एवं ऋतुराज के द्वारा 15 सौ महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया।
गया। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता बिहार प्रदेश के सचिव विनय कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गया- डाल्टेनगंज भाया बांके बाजार इमामगंज, एवं गया से चतरा नई रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू प्रसाद की देन है। 2007 में तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस नए रेलवे परियोजना का शिलान्यास किया था। और उस समय सर्वे का भी काम हुआ था।
गया। बिहार के गया में बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर कटाक्ष किया।
गया/शेरघाटी। रविवार को शेरघाटी थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ निर्मित शराब के साथ एक दुपहिया वाहन को जब्त किया है। शेरघाटी थाना के मुताबिक आज थाना की गस्तीदल ने घाघर के समीप रिंग रोड पर लावारिस हालात में एक दुपहिया वाहन जब्त की है।
गया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में एक साथ छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। इसी क्रम में गया वासियों को तीन वंदे भारत ट्रेन का सौगात मिला है.इसमें गया से हावड़ा, वाराणसी से देवघर, टाटा से पटना के लिए चलेगी।
गया/इमामगंज। बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इमामगंज के गांधी मैदान में हम पार्टी का गरीब संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि गया से डाल्टनगंज भाया बांके बाजार इमामगंज के लिए नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए 426 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो गयी। बहुत जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ होगा।
गया/बाराचट्टी। जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोभ के ओम ज्वैलरी दुकान में शटर काटते एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी ने अनुसार सोभ में रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा के मकान में वर्षो से संचालित ओम ज्वैलरी के दुकान में डकैती के उद्देश्य से शटर काट रहे तीन लोगो में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Sep 17 2024, 17:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
189.6k