हर दिन एक नई कहानी पढ़ने को मिलती है। ऐसी ही एक कहानी जापान का रहने वाला एक शख्स जो कि 24 घंटे में केवल आधा घंटा सोता है
![]()
डेस्क:– इंसान के जीवन में सबसे पहली प्राथमिकता उसका सुकून होता है। किसी इंसान का सुकून खाना होता, किसी घूमना और किसी के लिए अच्छी नींद लेना सुकून होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी इंसान का सुकून जागना हो सकता है। वो भी एक दिन में साढ़े 23 घंटे जागे रहना। सोशल मीडिया पर हर दिन एक नई कहानी पढ़ने को मिलती है। ऐसी ही एक कहानी फिर से वायरल रही है।
जापान का रहने वाला एक शख्स सुकून में रहने के लिए केवल आधे घंटे की निंद लेता है। वो ये निंद केवल खुद के लिए नहीं तय किया है बल्कि दिन भर में केवल आधे घंटे सोने की ट्रेनिंग वो अबतक 21 हजार छात्रों को भी दे चुका है।
किसी भी बीमार इंसान को डॉक्टर अच्छी नींद लेने की हिदायत देता है। दिन भर में कम से कम 6 घंटे और हो सके तो 8 घंटे की नींद लेने के लिए कहा जाता है। लेकि जापान का एक बिजनेसमैन ने दावा किया है कि वो पिछले 12 सालों से केवल आधे घंटे ही सोता है। उसके इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छीड़ गया है।
कुछ लोगों का कहना है कि ये मुमकिन नहीं है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि कम सोकर भी रहा जा सकता है। हालांकि कुछ लोगों ने उसके एक्टिवनेश पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अगर कोई अच्छी नींद ना ले तो काम तो बिल्कुल नहीं कर सकता है।
जापान के रहने वाले 40 साल के बिजनेसमैन डायसूके होरी पूरी तरह से फिट है। वो दिन भर सुपर एक्टिव तरीके से काम करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दिमाग को इतने अच्छे तरीके से ट्रेन कर दिया है कि उन्हें अब 30 मिनट से ज्यादा नींद की जरुरत नहीं पड़ती है। उन्होंने यह फैसला अपने काम की क्षमता को बढ़ाने के लिए लिया है। वो सोने के बजाए जिम में बिताना पसंद करते हैं। स्पोर्ट्स में भी वो काफी एक्टिव हैं। उनका मानना है कि खाना खाने से एक घंटा पहले कॉफी पीने से आपकी नींद और थकान दोनों दूर हो जाते हैं।
डायसूके बताते हैं कि उन्होंने इसकी ट्रेनिंग देने के लिए 2016 में एक एसोसिएशन भी शुरू किया है। जिसमें वे हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते हैं। उन्होंने कम सोने का हुनर अबतक 2100 बच्चों को सिखाया है। जिससे की वो अपना समय बाकी कामों में दे और जीवन में सफल बनें।
नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।







Sep 17 2024, 10:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
20.7k