भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कटकमदाग में करमा महोत्सव में भाग लेकर संस्कृति के संरक्षण का किया आग्रह
रिपोर्टर पिंटू कुमार
सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित करमा महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भाग लिया।स्थानीय महिलाओं ने फुलमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम कुद रेलवे स्टेशन एवं रेवाली अखाड़ा में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने स्थानीय बहनों के साथ करमा के गीत पर थिरककर उनका हौसला बढ़ाया।संबोधित करते हुए, शेफाली गुप्ता ने कहा, "हमारी झारखंड की गौरवमयी संस्कृति और सभ्यता को जीवंत एवं समृद्ध बनाने के प्रयास जारी हैं।
जन-जन तक संस्कृति की स्मृतियाँ अब पहुंचने लगी हैं।"उन्होंने आगे कहा कि कर्मा महोत्सव पेड़-पौधों के संरक्षण के संदर्भ में हमारी संस्कृति को प्रेरित करता है।इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें रानी शुक्ला, विशाल वाल्मिकी, रोहित पांडे, रंजीत, मनीष कुमार, राहुल केआर पांडे, मनोज पांडे, आशीष सिंह, रोहित राम, मोनू गुप्ता, ऋषभ ज्योति, दिनेश पासवान, और आशीष सिंह शामिल थे।














रिपोर्टर पिंटू कुमार
रिपोर्टर पिंटू कुमार
कार्यक्रम में भुईयां समाज की सांस्कृतिक धरोहर को लोक नृत्य, संगीत और करमा पूजा से जुड़े अनुष्ठानों के माध्यम से जीवंत किया गया। अजमेरा ने इस पर्व को प्राकृतिक संरचना और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि भुईयां समाज ने सदियों से अपनी परंपराओं का संरक्षण किया है।समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लिया, जिसमें बच्चों और युवाओं के परफॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया। समिति के पदाधिकारियों ने समाज की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Sep 13 2024, 19:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.3k