बड़ी खबर: गया में कुएं की सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत, जमीन सर्वे का काम कराने आया था गांव, परिजनों में मचा चीत्कार
गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी।। दरअसल, यह घटना गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक लोगों की पहचान ललन कुमार, सुभाष कुमार और टिंकू पांडेय है।
![]()
हादसे के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चकसेव गांव में एक युवक कुएं में सफाई के लिए उतरा था। कुछ ही देर बाद उसका दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी अंदर कूद गया। उसका भी दम घुटने लगा तो उसे बचाने के लिए तीसरे युवक ने कुएं के अंदर छलांग लगाई।
एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कएं की गहराई 20 फीट है। उसमें पानी बहुत अधिक नहीं था, इस वजह से उसकी सफाई की जा रही थी। दरअसल बताया जाता है कि यह लोग झारखंड के रांची में रहते थे और वह जमीन सर्वे का काम करने के लिए अपने गांव पर आए हुए थे। गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं हैं और उसकी सफाई करने के लिए कुएं में उतरा था लेकिन दम घुटने लगा इसके बाद एक-एक करके बचाने के लिए तीन लोग कुद पड़े, इसी दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी।। दरअसल, यह घटना गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक लोगों की पहचान ललन कुमार, सुभाष कुमार और टिंकू पांडेय है।

गया। बिहार के गया में मगध के सबसे बड़े अस्पताल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी के पास एक विशालकाय पेड़ गिरने से दो लोग दब गए। जिसमें एक की मौत इलाज के दौरान हो गई और दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
गया। बिहार के गया में शेरघाटी थाना अंतर्गत में व्यवसायी से 10 लाख की लूट की हुई घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई 10 लाख रुपए में से 86 हजार रुपए और दो मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर की है।

गया। पितृपक्ष मेला 2024 की तैयारी का अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने साफ सफाई, पेयजल एवं स्वच्छता कोषांग के पदाधिकारी के साथ बैठक किया एव कुछ अंतिम निर्देश दिए हैं। निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण/ मंदिर परिसर/ देवघाट सम्पूर्ण एरिया/ सीता कुंड सम्पूर्ण एरिया में लगातार सफ़ाई की व्यवस्था रखे। विदित हो कि पिंडदानी, पिंडदान के दौरान पिंड सामग्रियों को प्रवाहित करते हैं या मंदिर प्रांगण में छोड़ देते हैं।
गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी की इमामगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रानीगंज में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा प्रस्तावित 15 सितंबर 2024 को इमामगंज प्रखंड के गांधी मैदान में गरीब संकल्प सभा को सफल बनाने को लेकर संपन्न हुई हुई।
गया। बेलागंज विधानसभा में छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की नेतृत्व में विभिन्न पंचायत में बेलागंज विधानसभा उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई कार्य को स्टीकर एवं पंपलेट के माध्यम से पंचायत स्तर पर हर घर में लोगों को जागरूक किया।
गया। वैश्विक स्तर की संस्था "ह्युमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन- एचआरयूएफ" ने राष्ट्रीय स्तर पर " एचआरयूएफ स्पेशल इनभाईटी मेम्बरशिप ड्राइव" शुरू किया है जिसमें गया के प्रसिद्ध चिकित्सक सह आईएमए के बिहार के अध्यक्ष डा. अभय नारायण राय,प्रसिद्ध बिजनेसमैन और समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया, प्रमोद कुमार भदानी, इंजीनियर विनय कुमार सिन्हा, इंजीनियर रजनीश कुमार सिन्हा, कारपोरेट एडवाईजर लाला श्याम सुंदर लाल सहित कई अन्य लोग शामिल हुये हैं।
गया। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के जबरा फैन सह समाजिक कार्यकर्ता गुंजन यादव ने अपने जन्मदिन पर गया-पटना रोड पर स्थित चाकन्द के समीप रहीम बिगहा में नेत्रहीन विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया और जरुरत की अन्य सामग्री को भी वितरित किया। मौके पर गुंजन यादव ने कहा कि नेत्रहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। खेसारी लाल यादव भी अपना जन्मदिन को गरीब और वृद्धा आश्रम में जाकर जन्मदिन को मानते हैं और उनसे ही सीख मिली है जो हम आज नेत्रहीन बच्चों के साथ मना रहे है।
गया/शेरघाटी। बिहार के गया में शेरघाटी थाना की पुलिस ने बुधवार को अवैध ढंग से संचालित की जा रही जुआ घर पर छापेमारी की। इस दौरान शेरघाटी पुलिस को बड़े ही सफलता मिली है।
Sep 13 2024, 16:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.8k