सबका साथ सबका विकास के तहत नीतीश कुमार कर रहे बिहार का कायाकल्प : उत्तम कुशवाहा
गया। बेलागंज विधानसभा में छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की नेतृत्व में विभिन्न पंचायत में बेलागंज विधानसभा उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई कार्य को स्टीकर एवं पंपलेट के माध्यम से पंचायत स्तर पर हर घर में लोगों को जागरूक किया।
![]()
मौके पर मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह कुजाप पंचायत प्रभारी उत्तम कुशवाहा के कहा कि हम लोग करीब एक हफ्ते से लगातार विभिन्न पंचायत में जा- जाकर मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को घर घर में जाकर लोगों को मुख्यमंत्री के कार्य को बता रहे हैं। साथ ही उन्होंन कहां की 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को बंजारा बना दिया था, पहले बिहार में सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसे बुनियादी सुविधा पर कोई बात नहीं करने वाला था। घोटाले अपराध, अपहरण, हत्या, डकैती नरसंहार, गुंडो को राज हुआ करता था, परंतु जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की की बागडोर उनके हाथ में बिहार की जनता ने दिया तो बिहार की कायाकल्प मुख्यमंत्री ने किया।
अब बिहार में अच्छी सड़क बिजली ,स्कूल, अस्पताल, युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बिहार अन्य राज्यों की अपेक्षा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इन सभी बातों को लेकर हम लोगों ने बेलागंज विधानसभा के लोगों से अनुरोध किया कि आप अपना और अपने परिवार का वोट एनडीए के प्रत्याशी को दे ताकि बेलागंज विधानसभा तेजी से हो सके। मौके पर सौरभ चंद्रवंशी, प्रेम प्रकाश, रविंद्र चौरसिया सत्यम सिंह, अमित कुशवाहा, राहुल प्रजापति, सत्येंद्र, दीपक, महाराणा, गगन यादव, सुरेंद्र पासवान समेत अन्य जदयू के लोग उपस्थित रहे।


गया। बेलागंज विधानसभा में छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की नेतृत्व में विभिन्न पंचायत में बेलागंज विधानसभा उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई कार्य को स्टीकर एवं पंपलेट के माध्यम से पंचायत स्तर पर हर घर में लोगों को जागरूक किया।

गया। वैश्विक स्तर की संस्था "ह्युमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन- एचआरयूएफ" ने राष्ट्रीय स्तर पर " एचआरयूएफ स्पेशल इनभाईटी मेम्बरशिप ड्राइव" शुरू किया है जिसमें गया के प्रसिद्ध चिकित्सक सह आईएमए के बिहार के अध्यक्ष डा. अभय नारायण राय,प्रसिद्ध बिजनेसमैन और समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया, प्रमोद कुमार भदानी, इंजीनियर विनय कुमार सिन्हा, इंजीनियर रजनीश कुमार सिन्हा, कारपोरेट एडवाईजर लाला श्याम सुंदर लाल सहित कई अन्य लोग शामिल हुये हैं।
गया। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के जबरा फैन सह समाजिक कार्यकर्ता गुंजन यादव ने अपने जन्मदिन पर गया-पटना रोड पर स्थित चाकन्द के समीप रहीम बिगहा में नेत्रहीन विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया और जरुरत की अन्य सामग्री को भी वितरित किया। मौके पर गुंजन यादव ने कहा कि नेत्रहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। खेसारी लाल यादव भी अपना जन्मदिन को गरीब और वृद्धा आश्रम में जाकर जन्मदिन को मानते हैं और उनसे ही सीख मिली है जो हम आज नेत्रहीन बच्चों के साथ मना रहे है।
गया/शेरघाटी। बिहार के गया में शेरघाटी थाना की पुलिस ने बुधवार को अवैध ढंग से संचालित की जा रही जुआ घर पर छापेमारी की। इस दौरान शेरघाटी पुलिस को बड़े ही सफलता मिली है।
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर अमन राज को दो पीस देसी कट्टा एवं एक पीस थरनेट के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अवैध हथियार तस्कर अमन राज, पिता- कैलाश प्रसाद डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा बस स्टैंड का रहने वाला है।

गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी प्रखण्ड के एक निजी मैरिज हॉल में शेरघाटी राजद ईकाई की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित एवं बूथ कमिटी को अधिक से अधिक सशक्त करने को लेकर की गई। जहां पंचायत अध्यक्षों को दिबाल घडी देकर सम्मानित जिलाध्यक्ष मो0 मुर्सीद आलम एवं प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया।
गया। बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहारवासियों से माफी मांगे।
गया। बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के प्रांगण में लोजपा (रा.) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में पार्टी की सांसद बीना देवी, अरुण भारती सहित प्रदेश के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
गया। पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थ यात्रियों की आवासन की सुविधा हेतु गया गांधी मैदान में 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम स्वमं गांधी मैदान पहुच कर निर्माण किये जा रहे टेंट सिटी के ले-आउट/ नक्सा/ डायग्राम/ डी- मार्किंग को देखा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टेंट सिटी पूरी तरह हवादार बनाये। साथ ही जमीन में कमसे कम 04 इंच का वुडेन फ्रेम करवाये। ताकि टेंट सिटी में किसी भी यात्री को जमीन की पानी नही लगे।
Sep 12 2024, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
135.3k