गया में जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार यात्रा करने निकले
गया। बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहारवासियों से माफी मांगे।
![]()
जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव जंगलराज के समय में उनकी पार्टी और उनके गुंडे द्वारा किए गए कृत्य का आभार करने के लिए निकले हैं। जब उनको मौका मिला था बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता के तौर पर अपने जिम्मेदारियों को निभाने का तो उस समय तो पूरे सदन तक गायब रहें। प्रतिपक्ष नेता होने के नाते कई कमेटियों के सदस्य होते हैं। लेकिन, वह कभी नहीं गए। वैसे कमिटी में जाकर राज्यवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आवाज उठाना चाहिए था। अपना कर्तव्य पूरा करते नही है।
सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार में उन्होंने क्या ऐसा कर दिया? किस चीज के लिए आभार करेंगे? क्या वह अपने शासनकाल में वारदातों के लिए लोगों का आभार जताएंगे? राजद के नेताओं द्वारा देख लेंगे कहकर धमकाया जा रहा है। वह कह रहे हैं कि जेल में 90% हमारे लोग ही भरे हुए हैं। जेल में भी देख लेंगे की बात करते है। उन्होंने पूछा कि वह किस चीज का आभार करने निकले हैं? एसी बस में बैठकर खाना खायेंगे। अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे। जंगलराज और गुंडाराज के लिए माफी मांगे। अपने दायित्वों को पूरा नहीं करने के लिए माफी मांगे। खुद इस्तीफा देकर अपनी पार्टी के योग्य को चुने उम्मीदवार जो अपने दायित्वों को निभा सकता है। ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें। छह महीने पहले उनकी सरकार में कोई अपराध नही दिखता है। तेजस्वी यादव को अपने घर का भ्रष्ट्राचार नहीं दिखता है। नीतीश कुमार के सरकार में अपराध हो रही है तो उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई भी हो रही है। यह भी तेजस्वी यादव को जानना चाहिए।
रिपोर्ट: मनीष कुमार


गया। बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहारवासियों से माफी मांगे।

गया। बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के प्रांगण में लोजपा (रा.) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में पार्टी की सांसद बीना देवी, अरुण भारती सहित प्रदेश के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
गया। पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थ यात्रियों की आवासन की सुविधा हेतु गया गांधी मैदान में 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम स्वमं गांधी मैदान पहुच कर निर्माण किये जा रहे टेंट सिटी के ले-आउट/ नक्सा/ डायग्राम/ डी- मार्किंग को देखा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टेंट सिटी पूरी तरह हवादार बनाये। साथ ही जमीन में कमसे कम 04 इंच का वुडेन फ्रेम करवाये। ताकि टेंट सिटी में किसी भी यात्री को जमीन की पानी नही लगे।

गया। अगामी पितृपक्ष मेला 2024 को ध्यान में रखते हुए चाँद चौरा, विष्णुपद रोड एवं देव घाट, गया के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो में छापामारी किया गया।
गया। बिहार के गया में गया एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में गया जिले के दूर दराज से 48 फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

गया। बिहार के गया में डायल 112 के चालकों ने सार्जेंट और थानेदार के मनमानी के खिलाफ चक्का जाम कर हड़ताल पर चल गए। डायल 112 की सभी गाड़ियों को सिविल लाइन में खड़ी कर दी गई है। हड़ताल पर गए डायल 112 के चालकों ने कहा कि हम लोगों से मनमानी तरीके से कम लिया जा रहा है। शराब और बालू की छापेमारी में डायल 112 का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि डायल 112 के चालकों की ड्यूटी आपात सेवा के लिए है ना कि शराब और बालू की छापेमारी के लिए है।
गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर में पर्वत पुरुष के नाम से चर्चित दशरथ मांझी के गांव गेहलौर में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से एसबीआई सम्मान योजना के तहत विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
गया। बिहार के गया में डकैती की घटना को अंजाम देने वाला एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद सादिक, पिता- मोहम्मद ताहिर है जो झारखंड राज्य के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
गया शहर के एसएसपी कार्यालय में एसएसपी आशीष भारती ने अभियोजन संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक में लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक और विशेष लोक अभियोजक उपस्थित रहे।
Sep 11 2024, 20:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
57.0k