अम्बेदकर इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, कई जाने-माने कवियों ने दी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति
पटना : अम्बेदकर इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन छितनावा में 'भव्य कवि सम्मेलन" का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि (प्रो.) एस.एन. सिन्हा, कुलपति, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना,एवं अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के चेयनमैन डॉ. कौशल कुमार गिरी ने कहा कि आज यहाँ हमारे बीच उन कवियों की उपस्थिति है जिनकी लेखनी ने समाज को जागरूक किया है और जिन्होंने अपने शब्दों से जीवन की गहराई को स्पर्श किया है। उनके काव्य के माध्यम से हमें जीवन के विभिन्न रंग, भावनाएं और सत्य को समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम मे कवि अभय कुमार निर्भीक,कवि राधेश्याम भारती कवयित्री श्रद्धा शौर्या , शायर कुमार रजत ,एवं कवि चंदन द्विवेदी चातक द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतिया दी गयी।
पटना से मनीष प्रसाद
Sep 10 2024, 14:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k