आदित्य अग्रहरि को इसरो में मिला स्थान, वैज्ञानिक चुने जाने पर जिले ही नहीं
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही- सुरियावा नगर के वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार निवासी आदित्य अग्रहरि के इसरो में वैज्ञानिक चुने जाने पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने बधाई देकर खुशी का इजहार किया। परिजनों ने कहा कि आदित्य ने परिवार के साथ ही जिले का मान बढ़ाने का काम किया।
पुरानी नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी आदित्य अग्रहरि केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक किया। इसके बाद सॉलिड स्टेट भौतिकी में मास्टर ऑफ साइंस में सातवां रैंक हासिल कर वैज्ञानिक बन गए। उनका चयन इसरो में वैज्ञानिक के रूप में हुआ। आदित्य की सफलता से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। जिले के लोगों ने आदित्य को बधाई देने के साथ ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
आदित्य ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की और अपने पिता के सपने को साकार करने का सौभाग्य मिला। आदित्य अग्रहरि की प्राथमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर से हुई। 2016 में हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में टॉपर रहे। 2018 में इंटर की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रयागराज से उत्तीर्ण की। इसके बाद आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की। आदित्य के पिता महाजन लाल अग्रहरि का सुरियावां नगर में ही बर्तन की दुकान है। जिसके सहारे परिवार का भरण पोषण करने के साथ ही आदित्य को शिक्षा देने का काम कर रहे थे। आज बेटे के सफलता पर उनकी खुशी समाई नहीं जा रही है।




Aug 31 2024, 14:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k