बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-अब्दुल्ला गठबंधन पर उठाए सवाल।
रिपोर्टर पिंटू कुमार।
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राजधानी रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के ग्राम खोदाईबाग जाते वक्त, हजारीबाग के नेशनल हाइवे पर स्थित होटल गीतांजलि पैराडाइज के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पर तीखे निशाने साधे।मरांडी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए, बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन कर अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबों को एक बार फिर उजागर किया है। क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी इस फैसले का समर्थन करेंगे जो धारा 370 और 35 ए को बहाल करने की बात करता है? ऐसे कई सवाल उन्होंने कांग्रेस से पूछे।
इसके साथ ही, मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार की योजनाओं को ठगी करार दिया और कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में की गई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। झारखंड की माताएं-बहनें जानती हैं कि वे कैसे अपने निराशा का जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगी, उन्होंने कहा। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 3 करोड़ किसानों को सहायता दी जा रही है। झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी और हम जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे, उन्होंने आश्वासन दिया।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने मरांडी के विचारों का समर्थन किया।














रिपोर्टर पिंटू कुमार।
रिपोर्टर पिंटू कुमार।
Aug 24 2024, 23:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k