तहसील प्रशासन बाढ़ के प्रति अलर्ट बाढ़ क्षेत्र में अधिकारी पहुंचे
अमृतपुर फर्रुखाबाद तहसील प्रशासन बाढ़ के प्रति अलर्ट है और बाढ़ क्षेत्र में लगातार दौड़ रहे अधिकारी।
गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है जिसके कारण ग्रामीणों के सिर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।
जगह-जगह नाव की व्यवस्था व स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ क्षेत्र में दौड़ लगा रहीं है। इसके बावजूद भी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। जिसको लेकर उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा तीसराम की मड़ैया, पूर्वी गोटिया बमियारी अंबरपुर पूर्वी मंझा,करनपुर घाट पश्चिमी मंझा कंचनपुर सबलपुर जोगराजपुर रामपुर आदि का निरीक्षण किया गया।
वहीं नायव तहसीलदार अभिषेक सिंह यादव के द्वारा पंखियन की मडैया सैदापुर सुंदरपुर भुडडन की मडै़या गोटिया का निरीक्षण किया गया। तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पंखियन की मड़ैया में राहत सामग्री वितरण करने के लिए 100 किट की डिमांड भेजी है। गंगा नदी में आज सुबह नरौरा बांध से 77233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे गंगा नदी का जलस्तर में 10 , सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होकर 136.80 मीटर पर पहुंच गया।
जिसके कारण फिर से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। आज रामगंगा नदी में भी काफी जलस्तर में उछाल देखने को मिला। खो बैराज से 6962 हरेली से 207 रामनगर से 4921 टोटल 12090 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा नदी का जलस्तर 134.80 मीटर से बढ़कर 136.15 पर पहुंच गया। जिससे गंगा नदी व रामगंगा नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है।
उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है।






Aug 12 2024, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k