कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह का दारू प्रखंड दौरा, स्थानीय मुद्दों पर जताया समर्थन और सहायता का भरोसा।
रिपोर्टर पिंटू कुमार
कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह ने दारू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के पंजीकरण शिविरों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके मुद्दों को सुना। दौरे में मुन्ना सिंह ने जिनगा, रामदेव खरिका, हरली, दारू और इरगा पंचायतों का निरीक्षण किया।
इसके अलावा, उन्होंने सदर प्रखंड के हुटपाइ और मेरु पंचायतों का भी जायजा लिया।पंचायतों के दौरे के दौरान, मुन्ना जी ने दारू प्रखंड के बख़्शी डीह निवासी कैंसर पीड़ित सरोज ठाकुर से मुलाकात की और उनके उपचार में हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद, उन्होंने एक्सीडेंट में घायल हुए अशोक कुमार के परिवार से भी भेंट की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया।
रामदेव खरिका पंचायत में, मुन्ना सिंह ने कुछ दिन पहले करंट लगने से मृतकमलेश्वर प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देने के साथ-साथ मदद का आश्वासन दिया। मुन्ना जी ने सभी पंचायतों में स्थानीय नेताओं के साथ उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।इस अवसर पर कई प्रमुख पंचायत मुखिया भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्थानीय समस्याओं को उजागर किया और मुन्ना जी का समर्थन किया।


 
						











 
 



 
  
  
  
  
  
  
  
 
Aug 07 2024, 19:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.8k