हजारीबाग: झील में बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, शहर में फैली सनसनी
रिपोर्टर पिंटू कुमार
आज हजारीबाग के झील परिसर में, डीआईजी आवास के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। सूत्रों के अनुसार, मृतक की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच है। यह शव आज झील में मिला, जिससे इलाके में भय और उत्सुकता का माहौल उत्पन्न हो गया है।
लोहसिग्ना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शव 30 वर्षीय युवक का है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सामान्य प्रक्रिया के तहत शव को झील से निकालकर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है, जहां इसे मर्चरी हाउस में रखा गया है।इस घटना की आगे की जांच की जा रही है।














Jul 31 2024, 19:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.8k