'अभिमन्यु, चक्रव्यूह, शिव की बारात, डर का माहौल..', लोकसभा में बजट पर नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिया धमाकेदार भाषण
![]()
![]()
आज सोमवार (29 जुलाई) को लोकसभा में राहुल गांधी बजट पर बोलने के लिए खड़े हुए। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश आज ' चक्रव्यूह ' में फंस गया है, जिसका प्रतिनिधित्व कमल का फूल (भाजपा का) कर रहा है, जिसे प्रधानमंत्री छाती पर पहनते हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में डर का माहौल है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि, "हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर उसकी हत्या कर दी थी। मैंने थोड़ी रिसर्च की और पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है - जिसका अर्थ है कमल का आकार। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि, "21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा गया है - वह भी कमल के रूप में। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) इसका प्रतीक अपनी छाती पर पहनते हैं। जो अभिमन्यु के साथ किया गया था, वही अब भारत के साथ किया जा रहा है - देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यवसायों के साथ किया जा रहा है।'' राहुल गांधी ने कहा कि INDIA अलायन्स शिव की बरात है और लड़ाई अब चक्रव्यूह और शिव की बारात के बीच है।
राहुल गांधी ने कहा कि, "अभिमन्यु की हत्या छह लोगों ने की थी। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में छह लोग हैं - नरेंद्र मोदी, अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी।" स्पीकर ओम बिरला ने जब उन्हें टोका कि, जो लोग इस सदन के सदस्य नहीं हैं, या कभी नहीं रहे हैं, उनका नाम नहीं लीजिए। तो राहुल गांधी ने कहा कि, "अगर आप चाहें तो मैं एनएसए, अंबानी और अडानी का नाम छोड़ दूंगा और सिर्फ तीन नाम लूंगा। बाकी को मैं नंबर 4, नंबर 5 कहूंगा, या A1 और A2 कहूंगा।"
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश डर के माहौल में जी रहा है। उन्होंने अपना फेवरेट डायलॉग भी बोला, जो उन्होने चुनाव के दौरान काफी इस्तेमाल किया था, ''डरो मत।'' राहुल ने कहा कि, "भारत में भय का माहौल है और यह भय हमारे देश के हर पहलू में व्याप्त है। मेरे दोस्त मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन वे डरे हुए भी हैं। किसान नेता युवा सब डरे हुए हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि, "भाजपा में केवल एक आदमी को प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने की इजाजत है। अगर रक्षा मंत्री सोचें हैं कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहें, तो यह बड़ी समस्या है, डर है। यह डर पूरे देश में फैल गया है।"
दरअसल, पहले ऐसी खबर आई थी कि, कांग्रेस सांसद मांग कर रहे हैं विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल को सदन में बजट पर भाषण देना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि चूंकि वह संसद के विशेष सत्र के दौरान भाषाण दे चुके हैं, इसलिए उनका मानना है कि हर बार उनके बोलने के बजाय, बारी-बारी से दूसरे सांसदों को भी बोलने का मौका दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी बोलने से परहेज करना चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस सांसद उन पर जोर दे रहे थे।
लेकिन, कांग्रेस सांसद इस बात पर जोर दे रहे थे कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल के संबोधन का खासा असर होगा और इसलिए उन्हें बोलना चाहिए। लेकिन तब तक राहुल कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाए थे, लेकिन सांसदों के दबाव के चलते उन्होंने आज फैसला लिया और बजट पर ये धमाकेदार भाषण दिया।





लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीच गहमा गहमी देखने को मिली।राहुल गांधी ने आज आम बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने सदन में मिडिल क्लास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनसे कोरोना काल के दौरान थाली बजवाई। इसके बाद पीएम ने सभी से मोबाइल और टार्च की लाइट जलाने को कहा, मिडिल क्लास ने वो भी किया। राहुल ने आगे कहा लेकिन आपने उनके साथ क्या किया। आपने मध्यमवर्गीय परिवार की पीछे से पीठ में और सामने से छाती पर चाकू घोंपने का काम किया।
कर्नाटक के दरवेश ग्रुप कंपनी से जुड़े करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में CID अधिकारियों ने मुहम्मद शमीद, मोहसिन और अजहर अली को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक परिचित के घर पर 2 करोड़ रुपए नकद छिपाए गए हैं। इस सुराग के बाद CID अधिकारियों ने रायचूर शहर के एलबीएस नगर में एक घर की तलाशी ली और 2 करोड़ रुपए बरामद किए। धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से कंपनी का मालिक मोहम्मद हुसैन सुजा फरार है। CID एसपी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में जांच जारी है, जो सुजा की सक्रियता से तलाश कर रहे हैं।
पेरिस ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वालीं शूटर मनु भाकर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने के बाद अब मिक्स्ड टीम इवेंट में भी मेडल की उम्मीद जगा दी हैं। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।
Jul 29 2024, 16:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.5k