देश का संविधान बदलने जैसे अफवाह फैलाने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश जनता से मांगें माफी :सदर विधायक
![]()
![]()
दिलीप उपाध्याय ,संतकबीरनगर खलीलाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को शहर के सोनी होटल के मीटिंग हाल में किया गया। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संतकबीर नगर में भाजपा की हार नहीं हुई है क्योंकि विधानसभा की तुलना में मतदाताओं का एक प्रतिशत भी वोट नहीं घटा है।
विपक्ष ने भाजपा द्वारा सत्ता में आने पर बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बदलने और महिलाओं को 8500 रुपए देने जैसी भ्रांतियां फैलाकर लोगों को गुमराह करने का कार्य किया। विपक्ष के इस विश्वासघात को अब जनता समझ चुकी है और पछतावा कर रही है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए पिछली सरकार के समय सड़कों की दशा बहुत ही खराब थी। लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन उसे समय कोई आवाज उठाने वाला नहीं था। मैंने विधानसभा चुनाव जीतते ही पचपोखरी मार्ग, पायलपार से भुवरिया मार्ग जैसे कई मार्गो की दशा को सुधारने के साथ ही उनका चौड़ीकरण कार्य कराया है। इसके अलावा शहर के मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास हो या समय माता मंदिर पोखरा का सुंदरीकरण कार्य आदि कार्यों को कराकर विधानसभा के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत हमने चुनाव जीते हैं उनका सम्मान करना हमारा फर्ज है।
जिन्हें भी समस्याएं हो वह अपनी शिकायत हमसे करें हम उनके कार्यों को 24 घंटे के अंदर निस्तारित करने का कार्य करेंगे।पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि मतदाताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सदैव भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का कार्य किया है। जिसकी वजह से आज प्रदेश व केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार है। इसके लिए मतदाताओं का सम्मान की योजना बनाई गई है इस योजना के तहत हम सब मतदाताओं का अभिनंदन कर रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करण सिंह ने भी संबोधित किया।
इससे पहले सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर और शाल देकर सम्मानित किया। संचालन नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर मनोज पांडे, कुलदीप मणि मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, आलोक राय, सत्यपाल, रुद्रनाथ मिश्रा, भोला अग्रहरि, उषा पांडे, उर्मिला त्रिपाठी, दिलीप निराला, भोला अग्रहरि, उमेश तिवारी, राजेश उपाध्याय, दिनेश चौबे, चंद्रकेश उपाध्याय, रवि उपाध्याय,आदि मौजूद रहे।
![]()






दिलीप उपाध्याय,संत कबीर नगर . उत्तर प्रदेश शासन ने तत्कालीन प्रभाव से जयकेश त्रिपाठी को संत कबीर नगर में सी.डी.ओ.के पद पर तैनात किया ! जनपद जौनपुर से उनकी पदोन्नति के पश्चात उन्हें संत कबीर नगर का नया सी.डी. ओ.बनाया गया ।
Jul 19 2024, 17:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k