श्वेता तिवारी ने बार-बार शादियां टूटने को लेकर किया खुलासा, कहा ‘जब तीसरी बार धोखा...’
![]()
डेस्क: टीवी की जाना माना नाम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस पर बात करने से भी नहीं चूकती और अपना पक्ष बेबाकी से रखती हैं। एक बार फिर वो अपनी असफल शादियों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप्स और उनकी असफलता पर बात की और बताया कि उन्हें कई बार ताने भी सुनने को मिले। साथ ही बताया कि उनका अब क्या नजरिया है और उन्होंने इन ब्रेकअप से कैसे डील किया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें जिन लोगों ने भी छोड़ा आज वो पछता रहे हैं। साथ ही बताया कि शुरू में रिश्ते टूटने से परेशान होने वाली श्वेता आज उनसे पूरी तरह उबर चुकी हैं।
इस तरह अब डील करती हैं श्वेता
श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए कहा, 'जब आपको पहली बार धोखा मिलता है तो आपको ये बहुत परेशान कर देता है। आप रोते-बिलखते हैं, आपको लगता है, 'भगवान, मेरे साथ ही क्यों?' इसे ठीक करने की आप कोशिश भी करते हैं, इसे ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। दूसरी बार जब ऐसा होता है तो अहसास होता है कि कभी भी दुख मिलने बंद नहीं होंगे और ये ऐसे ही चलता रहेगा। इसके बाद जब तीसरी बार धोखा मिलता है तो आपको दुख फील नहीं होता। इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अब जब भी कोई मुझे धोखा देता है या दुखी करता है तो मैं उससे नाराज नहीं होती और शिकायत भी नहीं करती, बस खुद को उससे दूर कर लेती हूं। मुझे तकलीफ देना उनके किरदार में है। मेरे किरदार में ऐसा नहीं कि मैं इस दुख को झेलूं।'
लोगों को जाने के बाद होता है अहसास
फिलहाल अब श्वेता काफी स्ट्रॉग हो गई हैं और इस सब से निपटना सीख चुकी हैं। उन्होंने इसी कड़ी में बात करते हुए आगे बताया, 'मैं अब उन्हें वो पावर नहीं देती और अचानक उन्हें अहसास होता है कि ओह, वो तो चली गई है। अब तक मैंने देखा है कि जिन लोगों को मैं छोड़ के जिंदजी में आगे बढ़ गई, वे पछता रहे हैं।' एक्ट्रेस के काम की बात करें तो श्वेता को रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे धुरंधर सितारे नजर आएंगे। आखिरी बार एक्ट्रेस टीवी स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं।


दरअसल, सना खान इन दिनों अपने परिवार के साथ हज यात्रा पर गई हूं। इसी पवित्र धार्मिक स्थल पर सना ने अपने लाडले तारिक का चेहरा फैंस को दिखाया है। उन्होंने हज यात्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें तारिक की झलक देखने को मिल रही है। तारीक वीडियो में कभी अपनी मम्मा की गोद में बैठे तो कभी पापा के कंधे पर सोते दिख रहे हैं। वहीं एक जगह तारीक को मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में तारीक अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हर कोई तारीक की मासूमियत पर प्यार लुटा रहे हैं। भारती सिंह ने ढेर सारी इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, "क्यूट।" किश्वर मर्चेंट ने हार्ट इमोजी शेयर की है।
सना खान ने मौलाना से की शादी
आखिरी फोटो से पता चलता है कि इवेंट के दौरान जाह्नवी का लहंगे के साथ कुछ पंगा हो गया था। ऐसे में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनके रेसक्यू के लिए पहुंचे और उन्होंने एक्ट्रेस जुगाड़ लगाकर एक्ट्रेस का लहंगा ठीक कर दिया। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोर पंख जैसी डिजाइन वाले ब्लू लहंगे को पहने जाह्नवी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसी पोस्ट के आखिरी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने परफॉर्मेंस से पहले अपने लहंगे का केन-केन कट कर दिया था।
Jul 10 2024, 13:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.3k