विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, आई ये बड़ी वजह
![]()
मुंबई में 4 जुलाई को टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 की जीत का जोरदार जश्न मनाया। मुंबई सड़कों पर फैंस भी टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल थे। वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया ने मेगा रोड शो निकाला। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस की छत पर मौजूद थे और फैंस का अभिनंदन किया।
इस दौरान विराट कोहली ने भी फैंस में खूब जोश भरा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड निकाली, जिसमें विराट कोहली वंदे मातरम गाते हुए सबसे आगे थे। विक्ट्री परेड के बाद किंग कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए थे, जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।
जानें लंदन क्यू गए विराट कोहली
मुंबई में विक्ट्री परेड खत्म करने के बाद विराट कोहली को एयर पोर्ट पर देखा गया। दरअसल किंग कोहली लंदन के रवाना हुए। दरअसल अनुष्का शर्मा, वामिक और अकाय लंदन में हैं इसलिए विराट कोहली अपने परिवार से मिलने लंदन गए हैं। इससे पहले विराट ने दिल्ली में अपने भाई-बहन के साथ भी अच्छा समय बिताया था। हमेशा से ही देखा गया है कि जब-जब विराट को क्रिकेट से समय मिलता है वो ज्यादा से ज्यादा अपना समय अपने परिवार के साथ गुजारना पसंद करते हैं।







Jul 06 2024, 09:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
37.7k