हत्या मामले तीन आरोपियों को कोर्ट ने दिया दोषी करार, सज़ा के बिन्दु पर 9 जुलाई को होगी सुनवाई
औरंगाबाद : व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन सुनील कुमार सिंह ने दाउदनगर थाना कांड -337/22 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए तीन अभियुक्त को हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया है।
![]()
एपीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त आदिल अंसारी अंजान शहीद दाउदनगर, विकास कुमार नालबंद टोला दाउदनगर, रियाज़ हजाम माली टोला दाउदनगर को भादंवि धारा 302 /34 में दोषी करार दिया है। सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 09/07/24 निर्धारित किया गया है।
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक दिनेश यादव नालबंद टोला दाउदनगर ने 20/06/22 को थाना में अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि अभियुक्त विकास कुमार रात्रि 08 बजे फोन कर मेरे किशोर पुत्र अक्षय कुमार को घर से बाहर बुलाता है और शान्ति भवन ले जाकर अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर देता है।
हल्ला सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे तो सभी अभियुक्तों को भागते हुए देखा। अक्षय कुमार का पेट छाती कनपटी से खून बह रहा था। घायल अवस्था मे उसे अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि इस वाद की सुनवाई दो साल में ही पूरी कर ली गई है। अभियुक्तों को मंगलवार को सज़ा सुनाई जाएगी।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र









औरंगाबाद : जिले के गोह-रफीगंज पथ में गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हाइवा पलटने से चालक एवं सहचालक घायल हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह एवं अवधेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। चिकित्सक ने चालक अनुज को मृत घोषित कर दिया। घायल नवलेश का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार किया।
औरगाबाद : आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन सुनील कुमार सिंह ने टंडवा थाना कांड संख्या -42/15 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए सभी 08 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है।
Jul 05 2024, 17:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
32.3k