मुनव्वर फारुकी के बाद धर्म का मजाक उड़ाना इस मशहूर कॉमेडियन को पड़ा भारी, साउथ में कैंसिल हुए शो
डेस्क: कॉमेडियन के स्टैंड-अप शो रद्द होना कोई बड़ी बात नहीं है। 2022 में मुनव्वर फारुकी का बेंगलुरु में होने वाला
शो दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं अब बिग बॉग में नजर आ चुके मुनव्वर फारुकी के बाद धर्म का मजाक उड़ाने पर स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस मुसीबत में फंस गए हैं, जिसके चलते हैदराबाद में उनके शोज को कैंसिल कर दिया गया है। इतना ही नहीं कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को धमकी भी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर की है।
धर्म का मजाक बनाने के बाद बुरे फंसे कॉमेडियन
मशहूर कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जैन धर्म के लोगों से माफी मांगी है और खुलासा किया है कि जैन धर्म पर बने उनके इस वीडियो के कारण उन्हें धमकी मिल रही है। कॉमेडियन ने ये भी बताया कि हैदराबाद में उनका होने वाला शो जो 29 जून को शाम 4 बजे होने वाला था। उसे धमकियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया। कड़ी आलोचना के बाद डेनियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट भी पोस्ट किया है।
डेनियल फर्नांडिस ने जैनियों से मांगी माफी
कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस की जैनियों पर बनी वीडियो विवादों के चलते अब हटाए जा चुके है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'जैन बकरियां खरीदते हैं' इस वीडियो के कारण वे विवादों में आ गए। वीडियो के वायरल होने के बाद, डेनियल को धार्मिक भावनाओं से जुड़े अपने चुटकुलों, खासकर जैन और मुस्लिम समुदायों से जुड़े चुटकुलों के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। उक्त वीडियो में कॉमेडियन ने जैनियों के मांस के कारोबार में शामिल होने का मजाक भी उड़ाया था। दोनों समुदायों के बीच अराजकता पैदा करने के लिए उनकी आलोचना की गई। इन सबके बीच अब उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है।
कौन हैं डेनियल फर्नांडिस?
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस डार्क कॉमेडी की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फर्नांडिस का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका पालन-पोषण गोवा में हुआ। फर्नांडिस को भारतीय सामाजिक मुद्दों जैसे छात्र आत्महत्या, मृत्युदंड और वैवाहिक बलात्कार के बारे में बात करने के लिए भी जाना जाता है।




शो दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं अब बिग बॉग में नजर आ चुके मुनव्वर फारुकी के बाद धर्म का मजाक उड़ाने पर स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस मुसीबत में फंस गए हैं, जिसके चलते हैदराबाद में उनके शोज को कैंसिल कर दिया गया है। इतना ही नहीं कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को धमकी भी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर की है।

* डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को राज्य का नए मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि यूपी के मौजूदा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। अब उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है और आज वह रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव का कार्य संभालेंगे। सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। वे पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उन्होंने निभाई है। तीन बार मिल चुका है सेवा विस्तार गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन चुनावों के चलते उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था। अब चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं। मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां उनके पास हैं। राज्य की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अच्छे कामों के चलते इन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
Jun 30 2024, 16:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k