हाकी इंडिया के तत्वावधान में बलरामपुर हॉकी लीग वर्ष 2024- 25 का आयोजन किया जा रहा
बलरामपुर।हाकी इंडिया के तत्वावधान में बलरामपुर हॉकी लीग वर्ष 2024- 25 का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में बलरामपुर हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू के आवास पर संपन्न हुई। बलरामपुर हॉकी एसोसिएशन की सचिव रश्मि सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के निर्देश पर जनपद स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
जनपद हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में हॉकी प्रतियोगिता के लिए 4,5 और जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका जूनियर और सीनियर वर्ग में कराई जाएगी।
5ए साइड होने वाली इस हॉकी प्रतियोगिता में जनपद के सभी विद्यालयों से हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हाकी एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष साल सिंह टीटू, डॉ. एमपी तिवारी, सर्वेश सिंह, श्रीमती रीता चौधरी, अविनाश मिश्रा और वंदना पांडे सहित एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।








Jun 24 2024, 16:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k