बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने रेल पुलिस को दिया धन्यवाद
गया। चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में गया रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ताओ॔ ने गया रेल पुलिस से मुलाकात कर धन्यवाद दिया है।
संस्था के संस्थापक सह सचिव गणेश सिंह ने कहा कि हमारी संस्था लगातार बच्ची की कुशलता को लेकर उनके माता-पिता एवं डॉक्टरों और रेल पुलिस से लगातार मिलकर कर अभिलंब गिरफ्तारी को लेकर दबाब बनाये हुई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने से उनके परिजनों को इंसाफ मिली है।
गया रेल पुलिस के थाना प्रभारी राजेश सिंह की कार्यशैली काफी अच्छा है। इसी संदर्भ में संस्था के कार्यकर्ताओ ने गया रेल पुलिस का धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर गुंजा कुमारी, विक्की कुमार, सोनू कुमार, ममता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, नीरज दास, स्वाति कुमारी, धीरज बरनवाल, आशुतोष कुमार, अभिषेक मिश्रा, रश्मि पांडे, पंकज बरनवाल, शंभू प्रसाद एवं अन्य गण्यमान्य लोग शामिल रहे।





गया। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद पप्पू यादव को जीत होने पर गया के समाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार कन्हैया ने पटना पहुंचकर मगध की ओर से विष्णु पद चिन्ह भेंट कर जीत की बधाई दिया है। राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि यह पप्पू यादव का जीत नहीं है बल्कि पूर्णिया की जनता का जीत है।

गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसार तालाब के निकट कोर्ट से घर को लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए शख्स को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गया। बिहार के गया में कार के छत पर बच्चों को बैठा कर सड़क पर घूमाने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कार की छत पर बच्चे एक दो नहीं, बल्कि 4 बच्चे दिख रहे हैं। दरअसल यह वायरल वीडियो गया-बोधगया रोड का है। पीछे से कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


गया : शहर के रामपुर थाने की पुलिस ने दो अलग अलग मामले में 3 अपराधियो को पकड़ा है। बाइक चोरी के मामले में 1 और मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में बाप बेटे हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।



Jun 08 2024, 21:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
95.6k