गया कोर्ट से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, गोली लगने से घायल हुआ शख्स, मेडिकल अस्पताल में भर्ती
गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसार तालाब के निकट कोर्ट से घर को लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए शख्स को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल एक गोली डॉक्टरों ने निकाल दी है जबकि दूसरी फंसी हुई है। घायल की पहचान परवेज के रूप में हुई है। वह शाहमीर तकया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जिसे गोली लगी है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी प्रेरणा कुमार ने बताया कि एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस की टीम अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है।
![]()
वहीं अस्पताल में परवेज के मुहल्ले के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँच चुके हैं। मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती परवेज के भाई मुजाहिद मासूम ने बताया कि उसका छोटा भाई की कोर्ट में तारीख थी। वह कोर्ट में हाजरी देकर स्कूटी से घर को लौट रहा था। रास्ते में बिसार तालाब के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परवेज को दो गोली लगी है। एक बांह में दूसरी पजडे के पास लगी है। बांह वाली गोली निकाल दी गई है जबकि दूसरी गोली फंसी पड़ी है। अपराधी कौन थे। इस सवाल के जवाब में कहा कि वे नहीं जानते हैं। गोली मारने वाले अज्ञात थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर सिविल लाइंस की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल की पड़ताल पुलिस की ओर से की गई है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसार तालाब के निकट कोर्ट से घर को लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए शख्स को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गया। बिहार के गया में कार के छत पर बच्चों को बैठा कर सड़क पर घूमाने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कार की छत पर बच्चे एक दो नहीं, बल्कि 4 बच्चे दिख रहे हैं। दरअसल यह वायरल वीडियो गया-बोधगया रोड का है। पीछे से कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


गया : शहर के रामपुर थाने की पुलिस ने दो अलग अलग मामले में 3 अपराधियो को पकड़ा है। बाइक चोरी के मामले में 1 और मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में बाप बेटे हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।



गया। गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए के जीतनराम मांझी की शानदार जीत पर और लगातार तीसरी बार एनडीए को बहुमत मिलने पर शेरघाटी श्रीराम मंदिर के पास एनडीए कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाईयां बांटकर आतिशबाजी करके अपने खुशी का इजहार किया तथा जश्न मनाया।
गया। बिहार के गया में चंदौती थाना की पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी का रहने वाला पिन्टू चौधरी, पिता- स्व0 मनोज चौधरी है।
Jun 08 2024, 12:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
63.5k