बंगलौर में मजदूरी करने गए नालंदा के युवक ने फांसी लगा दी जान, तीन माह पूर्व हुई थी धूमधाम से शादी
नालंदा : जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के एक युवक ने बेंगलुरु में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मिरदाहाचक गांव के विशाल कुमार(18) है।
![]()
ग्रामीण सतीश कुमार उर्फ बड़े पासवान ने बताया कि परिवार के भरण पोषण करने के लिए विशाल अपने नई नवेली दुल्हन को छोड़कर बेंगलुरु शहर स्थित एक हेमलेट कंपनी में काम करने के लिए गए हुए थे। जहां गुरुवार के दिन युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का खुलासा दोपहर के वक्त जब उनके जीजा कंपनी से दोपहर में लंच के लिए गया तो युवक अंदर से दरवाजा लगाकर फांसी के फंदे में झूल रहा था। घटना की सूचना कंपनी में दिया गया उसके बाद वहां के पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मौत की खबर मिलते हैं परिवार वालों में कोहराम मच गया। विशाल गुरुवार को किसी कारणवश काम पर नहीं गए थे। मृतक के परिवार वालों ने प्रशासन से शव को गांव पहुंचने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल इस घटना को लेकर स्थानीय थाना पुलिस सूचना दी गई है।
नालंदा से राज






नालंदा - पति के दीर्घायू की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखा । वटवृक्ष की कच्चे धागे के साथ फेरा लगाया और सत्यवान सावित्री कथा सुनी। सुबह से ही वटवृक्ष के पास पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ है।



Jun 07 2024, 12:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k