लोकसभा चुनाव रिजल्ट : औरंगाबाद में एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह पीछे
औरंगाबाद : आज देश के लिए बड़ा दिन है। आज यह तय हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। पूरे देश में सात चरण में हुए लोकसभा चुनाव के वोटो की गिनती चल रही है। 12 बजे तक यह तस्वीर तकरीबन सामने आ जायेगी की कौन सत्ता में आने जा रहा है।
![]()
इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणना के बाद अब रुझान सामने आने लगे है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होती नजर आ रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर का फायदा होता दिख रहा है।
इसी बीच औरंगाबाद लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अभय कुशवाहा से पीछे चल रहे है। मिली जानकारी के अनुसार राजद के अभय कुशवहान 6867 वोट से आगे चल रहे है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र








Jun 04 2024, 19:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.4k