May 27 2024, 21:17
आमस में सर्पदंश से एक महिला की हुई मौत, घर के पास लगे नल को महिला कर रही थी बंद तभी सांप ने डस लिया
गया/आमस। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सपदंर्श से एक महिला की मौत हो गयी है। दरअसल, गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बारा बनकट गांव निवासी उपेंद्र यादव के धर्म पत्नी कौशल्या देवी की सर्पदंश के कारण मौत हो गई।
बताया गया कि कौशल्या देवी की शाम में अपने घर के पास लगा नल को बंद कर रही थी, इसी क्रम में जहरीले सांप ने डस लिया। लेकिन उनका पता नहीं चला की सांप डसा है। उन्होंने बताई की लगता है बिच्छू डस लिया है। जिसके बाद अपने गांव में ही देखा रही थी, उतना में ही लोगों को पहचानना भूलने लगी तब, बढ़ते स्थिती को देखते हुए परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से आमस सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर आशुतोष कुमार ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत का खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया की जुलाई में ही मेरी छोटी बहन की शादी थी, जिसका तैयारी पूरी कर लिया गया था। इस मौत पर बीडीओ ड्रॉ अवतुल्य कुमार आर्य, मुखिया महेंद्र पासवान, मनोज यादव, अनुराग रंजन, ब्रजेश यादव, दीपक कुमार सिंह, सरपंच राज कुमार गहलौत, भाजपा नेता रौशन गुप्ता, उदित कुमार भोक्ता सहित अन्य लोग ने शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।
May 29 2024, 20:41