May 28 2024, 11:02
धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस
पटना : राजधानी कंकड़बाग के वीकर सेक्शन पार्क स्थित मनोकामना चित्रगुप्त मंदिर का दूसरा स्थापना उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
चित्रांश परिवार के मौजूदगी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।
स्थापना उत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के सिन्हा, पटना के महापौर सीता साहू, उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन समेत कई नामी गिरामी में लोगों ने हिस्सा लिया।
पूजा कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं पर राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा के बहुत अच्छी बात है कि मंदिर के निर्माण के बाद आसपास के लोगों में काफी जागृति आई है लोगों में आस्था बढ़ रहा है।
पटना से मनीष प्रसाद
May 29 2024, 13:36