मौसम का मिजाज : गुरुवार को जम्मू से ठंडा रहा पटना, आज से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी के आसार
डेस्क : बिहार मे मौसम की तल्खी में इनदिनों पिछले कुछ दिनों से कमी आई है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहारवासियों को मौसम के बदले मिजाजा ने पिछले सप्ताह भर से बड़ी राहत दी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। लेकिन, 26 मई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
![]()
वहीं शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इस कारण दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा आने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
















May 24 2024, 09:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.1k