गृह कलह से परेशान वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार मे मचा कोहराम
पटना : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में आज शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।
![]()
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। घरेलू कलह आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव निवासी कपिल प्रसाद की 62 वर्षीया पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।
वहीं इस मामले में मृतका के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि जिस समय घटना घटी उस समय घर में कोई नहीं था। मेरी मां ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जैसे ही हम लोग घर में गए तो देखा कि मां पंखे में लगे फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। फिर इसकी जानकारी फतुहा थाने को दी गई।
जनकारी मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर मामले की छानबीन की। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे ऊबकर वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली।
फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी, पटना भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।





पटना : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में आज शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।



पटना : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एक दिन पहले की अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज एकबार अपराधियों ने हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।



May 10 2024, 14:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.6k