सौतेली मां ने कराई बेटे की हत्या, इस तरह से घटना के दिया अंजाम
पटना : राजधानी पटना से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। जहां सौतेली मां ने अपने बेटे की हत्या करा दी। घटना के बाद मृतक के परिजन पुलिस के वरिय पदाधिकारी से मिले। जिसके बाद मामले के जांच के आदेश दिए गये है। ,मामला पटना के गौरीचक बाजार का है।
![]()
घटना के संबंध में बताया गया है कि एक सौतेली माँ ने साजिश कर अपने बेटे की हत्या कर दी। मृतक अंजनी कुमार की पत्नी मनोरमा गुप्ता के अनुसार बीते सात अप्रैल को जब उनके पति छत पर पूजा करने गये तभी तीन-चार लोगों के साथ सौतेली माँ अनीता देवी पीछे से छत पर पहुँची। पूजा कर रहे अंजनी कुमार पर किसी धारदार सामान से हमला कर घायल करने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। जिससे हत्या के मामला को दुर्घटना दिखाया जा सके।
बताया जा रहा है कि सौतेली माँ अनीता देवी गलत आचरण की है और कई लोगों से अवैध सम्बन्ध था। इस बात की जानकारी मृतक अंजनी को हो गया था, जिसकी वजह से घर में लगातार माँ-बेटे के बीच झगड़ा चल रहा था।
पीड़िता मनोरमा गुप्ता द्वारा गौरीचक थाने में दिये गये लिखित बयान के अनुसार सौतेली सास अनीता देवी पीठ पीछे कई मर्दों को घर पर बुलाती रहती थी, जिसका विरोध मेरे पति अंजनी कुमार किया करते थे। इसी वजह से घर में लगातार झगड़ा हो रहा था। घर पर नजर रखने के लिए मृतक अंजनी कुमार सीसीटीवी कैमरा भी लगाने बाले थे। इसके पूर्ब ही सौतेली माँ ने साजिश कर बेटे अंजनी कुमार की हत्या कर छत से फेंक दिया।
मृतक के परिजनों ने इस मामले को हत्या के नज़र से जांच करने का आवेदन पुलिस के बरिय पदाधिकारियो के पास दी है। जिसमे सिटी एसपी पूर्वी ने गौरीचक थाने को आदेश दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जाए तब जाकर मृतक के परिजन थाने में पहुँच नए सिरे आवेदन दिया जिसमें हादसे को हत्या के नजर से देखते हुए जांच की बात लिखी है जिसके बाद परिजनों का आवेदन लेकर पुलिस जांच में लग गयी है।इस मामले में मृतक के सौतेली माँ अनिता देवी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है।







पटना : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एक दिन पहले की अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज एकबार अपराधियों ने हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।




May 10 2024, 12:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k