लोकसभा चुनाव : बिहार के पांच सीटों पर तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, औसतन 60 प्रतिशत हुआ मतदान
डेस्क : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर आज शाम 6 बजे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग बताया गया कि अबतक मिली जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया औसतन 60 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ है।
![]()
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में शाम 6 बजे तक 55.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 6 बजे तक 62.00 प्रतिशत, अररिया में 6 बजे तक 62.50 फीसदी, मधेपुरा में 61.00 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 6 बजे तक 58.00 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसतन कुल 59.80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
बिहार चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह अबतक की मिली जानकारी है। जिसके अनुसार 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि पूरे मतदान का प्रतिशत क्या रहा इसकी पूरी जानकारी आज रात तक मिल पायेगी।
बता दें कि बीते दो चरण के चुनाव के दौरान प्रदेश में भीषण गरमी का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम मेहरबान रहा है। साथ ही चुनाव आयोग की ओर से भी मतदाताओं को कोई परेशानी न हो, इसे लेकर सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए थे। जिसकी वजह से तीसरे चरण के चुनाव में पिछले दो चरणों के चुनाव से अधिक वोटिंग हुई है।
वही खगड़िया की तेजस्विनी इंग्लैंड में रहती हैं। इंग्लैंड में साइक्लोजिस्ट और रिसर्चर हैं। जब तेजस्विनी को पता चला कि खगड़िया में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा तो वह इंग्लैंड से भारत आने का टिकट बनवा लिया और इलेक्शन से पहले खगड़िया पहुंच गयी। आज तेजस्विनी पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुईं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वही सुपौल लोकसभा के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के बूथ नम्बर 212 पर नसीमा खातून जिनकी उम्र 115 वर्ष है, उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मां को वोट दिलवाने पहुंचे बेटे रफी अहमद ने बताया कि मतदान को लेकर वह सुबह से उत्साहित थी और घर के अन्य सदस्यों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थी। अपने मताधिकार का प्रयोग करके मेरी 115 साल की मां काफी खुश हैं।
वहीं चुनाव के दौरान सभी बुथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। विभिन्न मतदान केंद्रों पर अश्वरोही दलों को देखा गया। मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा के भेजा थाना के कोसी दियारा इलाकों में अश्वरोही दल लगातार गश्ती करते नजर आए।















डेस्क : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 7 मई को मतदान हो रहा है। इधर बिहार में तीसरे चरण के लिए पांच सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, झंझारपुर लोकसभा सीटों पर आज शांतिपूर्ण वोटिंग हो रह है। जिसमें एनडीए की ओर से एक सीट पर भाजपा के और एक लोकसभा सीट पर लोजपा (रामविलास ) के कैंडिडेट मैदान में हैं और बाकि पर जदयू के कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं।




May 07 2024, 20:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.4k