तीसरे चरण में 10 केन्द्रीय मंत्री, 4 पूर्व सीएम के भाग्य का होगा फैसला, अमित शाह, सिंधिया और डिंपल समेत इनकी साख दांव पर
#loksabhaelection2024phase3voting
देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज शाम को 1300 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनमें कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है। इस चरण में मोदी सरकार के 10 मंत्री मैदान में हैं। 10 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्री भी केंद्र की राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं।
![]()
इन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर
केंद्रीय मंत्रियों की बात करें लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 10 केंद्रीय मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, एसपी सिंह बघेल, प्रह्लाद जोशी, पुरुषोत्तम रूपाला, श्रीपद नाईक, भगवंत खूबा और देवु सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।
अमित शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। शाह 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। सोनल गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2019 में गांधीनगर लोकसभा सीट पर 69.3% मतदान हुआ था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया: हर बार की तरह गुना लोकसभा सीट की इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। गुना लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री सिंधिया अभी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. केपी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। उस चुनाव में यहां 73% मतदान दर्ज किया गया था।
प्रह्लाद जोशी: जिन मंत्रियों की सियासी किस्मत इस चरण में दांव पर है उनमें प्रह्लाद जोशी भी शामिल हैं। केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री कर्नाटक की धारवाड़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस ने पार्टी के युवा नेता विनोद आसुती को उतारा है। भाजपा के प्रह्लाद जोशी 2019 में यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। पिछले चुनाव में धारवाड़ सीट पर 72.1% वोटिंग दर्ज की गई थी।
मनसुख मांडविया: महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हैं। मांडविया अभी तक गुजरात से राज्यसभा के सांसद थे। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के ललितभाई वसोया से है। भाजपा के रमेशभाई लवजीभाई धाडुक 2019 में यहां से जीते थे। पिछले चुनाव में पोरबंदर सीट पर 58.9% मतदान हुआ था।
नारायण राणे: महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर भी लड़ाई रोचक है। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को उतारा है। इससे पहले राणे महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद थे। वह कोंकण के कुडाल विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री का मुकाबला शिवसेना (उद्धव गुट) के दो बार के सांसद विनायक राउत से है। 2019 लोकसभा चुनाव में रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर शिवसेना के विनायक राउत ने सफलता हासिल की थी। उस चुनाव में यहां 65.6% मतदान दर्ज किया गया था।
एसपी सिंह बघेल: भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा से चुनावी मैदान में हैं।
श्रीपद नाइक: तीसरे चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों का चुनावी भविष्य दांव पर है, उनमें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक भी शामिल हैं। नाइक भाजपा के टिकट पर उत्तर गोवा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने रमाकांत खलप को उतारा है। पूर्व लोकसभा सदस्य खलप गोवा के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर गोवा सीट से श्रीपद येस्सो नाइक को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 79.9% मतदान दर्ज किया गया था।
ये बड़े चेहरे भी मैदान में
केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा के तीसरे चरण मेंकई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। ये वो चेहरे हैं, जिन पर अधिकांश लोगों की निगाहें टिकी हैं। उनमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव, फ़िरोज़ाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव, शिवपाल यादव के बेटे बदायूं से आदित्य यादव, एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे विजय बघेल, महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, इसी सीट पर सुप्रिया सुले की भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे, कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि, कर्नाटक की शिवमोगा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस येडियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र जैसे नाम शामिल हैं।






पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो राम मंदिर का फैसला पलट सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसको लेकर योजना बना चुके हैं और अपने नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस दावे के बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व कांग्रेस नेता व ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया है कि राहुल गांधी और उनकी टीम इस देश को किसी न किसी बहाने से तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले की कांग्रेस और वर्तमान की कांग्रेस में काफी फर्क है। वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था। आचार्य प्रमोद पहले भी कांग्रेस को राम मंदिर के मुद्दे पर घेरते रहे हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर आचार्य ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधा था। इसी कारण उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। आचार्य ने कहा था कि कांग्रेस के नेता राम विरोधी हैं और तभी वो राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में नहीं गए थे। इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा। शनिवार को एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।
वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को आतंकी हमले की धमकी मिली है। जिसके बाद मेजबान देशों की एजेंसियां अलर्ट मोड पर पहुंच गई हैं, और जरूरी कदम उठाने की बात की जा रही है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री डॉक्टर कीथ रॉले ने खुलासा किया है कि टी20 वर्ल्ड कप को आतंकी हमले की धमकी मिली है। टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। अगले महीने से शुरू होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज में ग्रुप चरण के कुछ मैचों के अलावा सुपर आठ चरण के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन होना है। इस बीच, टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया छा गया है। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री डॉक्टर कीथ रॉले ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को आतंकी हमले की धमकी मिली है। रॉले ने कहा कि खतरे को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तत्परता पर अतिरिक्त प्रयास लगाया जाएगा। रॉले के हवाले से त्रिनिदाद डेली एक्सप्रेस ने कहा, ''दुर्भाग्य से आतंकवाद का खतरा अपनी अनेक और विविध अभिव्यक्तियों में 21वीं सदी की दुनिया में हमेशा मौजूद रहने वाला खतरा है।''रॉले ने विशेषकर किसी संस्था का नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस्लामिक स्टेट ने अपने प्रचार माध्यम से यह धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,"प्रो-इस्लामिक स्टेट (आईएस) मीडिया स्रोतों ने खेल आयोजनों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले अभियान शुरू किए हैं, जिसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान शाखा, आईएसखोरासन (आईएस-के) के वीडियो संदेश शामिल हैं, जिसमें कई देशों में हमलों पर रोशनी डाली गई है और समर्थकों से युद्ध के मैदान में शामिल होने की गुजारिश की है." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''यह इस पृष्ठभूमि में है कि सभी राष्ट्र, हमारे क्षेत्र की तरह, जब बड़ी या कमजोर सभाओं की मेजबानी करते हैं, तो व्यक्त या निहित सभी खतरों को गंभीरता से लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तत्परता में अतिरिक्त प्रयास करते हैं।'' आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद आईसीसी भी हरकत में आया और उसने तैयारियों को लेकर आश्वासन दिया है। आईसीसी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और सिक्योरिटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्लान है। हम मेजबान देश और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए जा रहे हैं।
May 07 2024, 08:42
सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।लोकसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के बीच पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो को रिपो
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
33.1k