बीआरबीसीएल में प्रारंभिक सर्वेक्षण के साथ हुई बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की हुई शुरुआत
औरंगाबाद: बालिका सशक्तिकरण अभियान के तत्वावधान में, बीआरबीसीएल ने आज बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में 16 परियोजना क्षेत्र के प्रभावित विद्यालयों की 40 बालिकाओं ने भाग लिया। एवं प्रारंभिक सर्वेक्षण के द्वारा बालिकाओं की शैक्षिक क्षमता का अनुमान लगाया जाएगा।
इस सर्वेक्षण के आधार पर बालिकाओं के क्षमता के अनुसार उनके लिए विशिष्ट व्यवस्था एवं पाठ्यक्रम का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही इन चयनित बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच भी कराया गया।
![]()
यह स्वास्थ्य जांच परियोजना परिसर में स्थित जीवक अस्पताल में चिकित्सको के देख रेख में किया गया।
बालिका सशक्तिकरण अभियान के दौरान बालिकाओं को गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि जैसे विषय पढ़ाये जाएंगे। साथ ही सर्वांगीण विकास हेतु बालिकाओं को कराटे, योगा ,स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, एवं अन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अभियान के दौरान, बालिकाओं को परियोजना में छात्रावास एवं पौष्टिक आहार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ।
इस अवसर पर बी जे सी शास्त्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीआरबीसीएल ने बालिकाओं को कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सुनिश्चित किया कि कार्यशाला सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी।
बालिका सशक्तिकरण अभियान का उदेश्य परियोजना के आसपास के गांवो की 10 से 12 वर्ष की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक मंच प्रदान करना एवं उनको सामाजिक समानता और सशक्तीकरण के बारे में बालिकाओं को अवगत कराना है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र






औरंगाबाद: जिले के नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ले में सोमवार की रात एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गई। मृतका की पहचान शाहपुर मुहल्ला वार्ड नंबर- 14 निवासी अनुराग कुमार की पत्नी चंचला देवी के रूप में हुई। मृतका के एक बेटे व एक बेटी है। पति हैदराबाद में प्राईवेट कंपनी में काम करते थे, घटना की सूचना मिलते ही फ्लाइट से सुबह तक अपने घर पहुंचें। पति ने बताया कि उन्हे सूचना रात को दो बजे मिली कि उनकी पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नगर थाना की पुलिस भी पहुंची और छानबीन में जुट गई। पति ने बताया कि गले में चोट के निशान थे। पता चला कि चंचला का झगड़ा कई दिनों से अपने देवर आशुतोष कुमार व देवरानी सुधा देवी के साथ चल रहा था। आस-पड़ोस में रह रहे लोगों ने बताया कि सोमवार की रात दस बजे से 12 बजे तक घर में झगड़ा होने की आवाज सुनाई दे रहा था। रोने चिल्लाने की भी आवाज आ रही थी, लेकिन दरवाजा बंद के कारण कोई उनके घर में नहीं पहुच पाया। मृतका के मायके से पहुंचे भाई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे सूचना मिली कि बहन चंचला की मौत हो गई है। सुबह अपने बहन के घर शाहपुर पहुंचे तो देखा कि बहन फांसी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया। मायके से पहुंचे परिजनों व मृतका के पति ने ही दाह संस्कार कराया। इधर नगर सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मृत्युंजय कुमार के द्वारा लिखित थाने में आवेदन दिया गया है, जिसमें मृतका के देव आशुतोष कुमार, देवरानी सुधा देवी एवं ससुर अनिल प्रसाद एवं सास सुशीला देवी को आरोपित बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि देवर देवरानी से झगड़ा हुई और इसी बात को लेकर मारपीट कर गले दबाकर हत्या कर दी गई। शव को साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से फांसी के फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में पुलिस अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करेगी। औरंगाबाद से धीरेन्द्र






May 01 2024, 14:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
46.9k