बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना : हाइवा और स्कॉर्पियो की टक्कर में 6 बाराती की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल
डेस्क : बिहार में एकबार फिर भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना भभागलपुर-कहलगांव एनएच-80 पर घोघा के आमापुर के पास बीते सोमवार की रात करीब 11.30 बजे हुई है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार एक बारात गाड़ी पर गिट्टी लदा हाइवा पलट गया, जिसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार छह बाराती की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मलबा हटाने के बाद सभी घायलों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है, जबकि समाचार लिखे जाने तक पांच शवों को निकाल लिया था।
घटना की सूचना पर घोघा पुलिस पर पहुंची और एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के अंदर स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को निकाला जा सका। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल थे, शेष छह लोगों की मौत हो चुकी थी।
घायलों के अनुसार बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी। तीन स्कॉर्पियो से बाराती भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे। कहलगांव की ओर गिट्टी लदा हाइवा आ रहा था, जो अनियंत्रित होकर बीच में चल रही स्कॉर्पियो पर पलट गया। गिट्टी से दबकर छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
भागलपुर के एसपी सिटी राज ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस की टीम पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारण की जांच कराई जाएगी।














Apr 30 2024, 17:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.3k