मोदी घबराए हुए लगते हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं...', प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का हमला
#rahul_said_modi_is_nervous_these_days
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर आज वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अपने भाषणों में बहुत घबराए हुए लगते हैं, शायद कुछ दिनों में मंच पर उनके आंसू ना निकल आएं।
![]()
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर की रैली में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मोदी ने पिछले 10 साल में गरीबों से सिर्फ पैसा छीना है। उन्होंने सिर्फ 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन अरबपतियों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 1% ऐसे लोग हैं, जो 40% धन कंट्रोल करते हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा- मोदी कुछ लोगों को अरबपति बनाते हैं, कांग्रेस सरकार करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी। जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने देश के 22 लोगों को उतना धन दे दिया, जितना देश के 70 करोड़ लोगों के पास है। हिंदुस्तान में 1फीसदी ऐसे लोग हैं, जो 40% धन कंट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी। जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम हिंदुस्तान के गरीबों को देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम जीएसटी को बदलेंगे और इस अन्याय को खत्म करेंगे।
राहुल से पहले पीएम मोदी 20 अप्रैल को कर्नाटक गए थे। उन्होंने बेंगलुरु में जनसभा के दौरान कहा कि कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु को टैंकर माफिया के हवाले कर दिया है। बीते महीनों में बेंगलुरु में पानी की खासी किल्लत चल रही है। पानी की राशनिंग हो रही है। ज्यादा पानी खर्च करने पर जुर्माना लिया जा रहा है। मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार एंटी-प्राइवेट सेक्टर, एंटी-टैक्सपेयर और एंटी-वैल्थ क्रिएटर्स है। कर्नाटक सरकार जिन विचारों को सपोर्ट कर रही है, वह खतरनाक है। इंडी गठबंधन का फोकस मोदी पर है, जबकि मोदी का फोकस भारत के विकास और दुनियाभर में देश की इमेज पर है।






18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.23% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ। आम चुनाव के लिए दूसरे दौर के मतदान में केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों और पांच-पांच सीटों पर मतदान हुआ। *शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत* राज्य शाम पांच बजे तक मतदान % असम 70.66 बिहार 53.03 छत्तीसगढ़ 72.13 जम्मू् कश्मीर 67.22 कर्नाटक 63.90 केरल 63.97 मध्य प्रदेश 54.58 महाराष्ट्र 53.51 मणिपुर 76.06 राजस्थान 59.19 त्रिपुरा 76.23 यूपी 52.64 पश्चिम बंगाल 71.84



Apr 27 2024, 10:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k