सीएम योगी बोले- पाकिस्तान की जनसंख्या के बराबर भारत में दिया जा रहा निशुल्क राशन; विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अब आतंकी विस्फोट नहीं होते हैं। यदि देश में आतंकवादी घुसे तो उनको ठिकाने लगा दिया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को भी ठीक कर दिया जाएगा। देश से आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या को समाप्त कर दिया है।
सीएम योगी बोले- जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे
बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा शिकारपुर मेरठ -बुलंदशहर – बदायूं स्टेट हाईवे स्थित मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शुक्रवार दोपहर 12:08 बजे उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। यह लोकसभा सीट चुनाव से पहले ही देश भर में अपने परिणाम के लिए प्रसिद्ध है। देश में सिर्फ एक ही भाव है जो राम को लाए हैं हम उनकों लाएगें।
पूरा देश की तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। मोदी जी ने देश को नई पहचान, दुनिया में सम्मान और सुरक्षा का पता इंतजाम किया है। आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है।
देश में सारी समस्या कांग्रेस ने दी : योगी
जब जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ता कहते थे कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, तो कांग्रेस के लोग मजाक उड़ाते थे। देश में सारी समस्या कांग्रेस ने दी थी। सपा और बसपा कांग्रेस का समर्थन करते थे। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटाकर कश्मीर के मुद्दे पर कील ठोक दी है। अब विस्फोट नहीं होता है। उन्हें मालूम है कि अब आतंकवादियों को ठिकाने लगा दिया जाता है साथी पाकिस्तान में बैठे उनके आकाऔं को भी ठीक कर दिया जाता है।
6 घंटे में पहुंच जाएंगे प्रयागराज : योगी
पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं, पाकिस्तान की जितनी जनसंख्या है उसके बराबर भारत मैं गरीबों को निशुल्क रतन राशन वितरण किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिक्स लाइन हाईवे आठ लाइन लाइन हाईवे तैयार किया जा रहे हैं।
आपके बुलंदशहर से गंगा एक्सप्रेसवे होकर निकल रहा है। छह घंटे में एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंच जाएंगे। अगले साल महाकुंभ है संगम में डुबकी लगाकर शाम तक बुलंदशहर वापस लौट आएंगे। आपके पड़ोस में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।
फिल्म सिटी बन रही है अब यहां के युवाओं को कलाकारों को फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई जाना नहीं पड़ेगा बल्कि मुंबई के कलाकार यहां आकर आपके साथ काम करेंगे। अबकी बार फिर मोदी सरकार बनाए और 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अपना मतदान कीजिए।





भारत में आज लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान हो रहा है। भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।अमेरिका ने चुनाव पर्यवेक्षक भेजने से इनकार कर दिया है। अमेरिका ने कहा कि वह भारत में कोई भी चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेज रहा है, लेकिन भारत के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करने के लिए उत्साहित है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल से जब पूछा गया, "पिछले 75 वर्षों से भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में चुनाव आयोजित कर रहा है। भारत में शुरू हो रहा लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक और सबसे बड़े चुनावों का एक और इतिहास बनाएगा। जून के दूसरे सप्ताह में भारत के लोग एक नई सरकार चुनेंगे। क्या अमेरिका इस चुनाव को लेकर कोई पर्यवेक्षक या कोई प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। इस सवाल के जवाब में प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि अमेरिका भारत में चुनाव को लेकर कोई पर्यवेक्षक भेज रहा है। हम आमतौर पर भारत जैसे लोकतंत्र वाले देशों में पर्यवेक्षक नहीं भेजते हैं।निश्चित रूप से हम भारत के साथ अपने रिश्ते को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं।हम चुनाव पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है। बता दें कि आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है. वहीं, तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। पहले चरण में देश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। आज पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार अभियान भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कंवर सिंह तंवर के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम लिया। अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल, मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने अमरोहा में आकर शमी का भी जिक्र कर दिया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत राम-राम से की। उन्होंने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें।पीएम मोदी ने कहा कि विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें। पीएम मोदी ने आगे कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है। उन्होंने कहा, अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार। इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं। अभी मैं द्वारका गया और समुद्र में नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों वर्ष की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एसटी/एससी और ओबीसी को सिर्फ धोखा ही देती रही। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन इंडी गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।
Apr 19 2024, 16:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.0k