लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर मतदान जारी, सुबह के 11 बजे तक सबसे ज्यादा जमुई में 19.33 तो सबसे कम गया में 14.50 प्रतिशत हुई वोटिंग
डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ।
भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।
वहीं चुनाव आयोग द्वारा सुबह के 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार जमुई में सुबह के 11 बजे तक सबसे अधिक 19.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि गया में सबसे कम 14.50 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं औरंगाबाद में 15.04 प्रतिशत और नवादा में 17.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है।














Apr 19 2024, 15:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.7k