मौसम का मिजाज : बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

डेस्क : प्रदेश में अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना अभी से मुहाल करना शुरु कर दिया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के करीब 14 जिले अभी से ही हीच वेव की चपेट में आ गए है। बीते मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम पारा भी पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण सहित 14 जिले हीटवेव की चपेट में रहे। 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। रडार या उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार बिहार में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम पारा और चढ़ेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
मंगलवार को राजधानी पटना सहित 29 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। किशनगंज और खगड़िया के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान राजधानी सहित प्रदेश में लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चल रही थी। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 42 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 0।7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना 40, गया 40।4, बाल्मीकि नगर 40।6, डेहरी 40।6, मधुबनी 40।9, मोतिहारी 41।2, शेखपुरा 42, जमुई 40।5, भोजपुर 40।9, औरंगाबाद 41।3, खगड़िया 40।4, बांका 40।7, नवादा 40।9 और जीरादेई का अधिकतम तापमान 40।2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मुजफ्फरपुर में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी चरम पर पहुंच गयी है। दिन का पारा रिकॉर्ड 38 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग की ओर से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है, इस अवधि में 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है। इस वजह से दोपहर के समय लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के जिलों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है।
Apr 17 2024, 10:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.9k