समस्तीपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद प्रिंस राज का पत्ता साफ ! लोजपा (आर) से मंत्री की बेटी को लड़ेगीं चुनाव!
डेस्क : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई रही है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रिंस राज के चुनाव लड़ने पर तकरीबन ग्रहण लग गया है। प्रिंस राज को पहले यह उम्मीद थी कि उन्हें लोजपा (रामविलास) से टिकट मिल जायेगा। लेकिन इसकी संभावना लगभग खत्म हो गई है।
![]()
मिल रही जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है। चिराग ने समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें लोजपा (रामविलास) ने तीनों सीटों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। चिराग ने अपने दो पुराने सहयोगियों को बेटिकट कर दिया है जबकि दो खास लोगों को उम्मीदवार बनाने पर फैसला लिया है। इसमें खगड़िया और समस्तीपुर में चिराग ने महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका दिया है। वहीं वैशाली सीट को लेकर चिराग ने एक और बड़ा फैसला लिया और अपने पुराने सहयोगी पर भरोसा जताया है।
समस्तीपुर में चिराग ने अपने चचेरे भाई प्रिंस पासवान को उनके किये का बदला लेते हुए बड़ा झटका दिया है। बता दें चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच मतभेद होने और लोजपा के टूट के दौरान प्रिंस ने भी चाचा पशुपति का साथ दिया था। पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि प्रिंस को फिर से चिराग टिकट दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
समस्तीपुर से एक बड़ा फैसला लेते हुए चिराग ने शाम्भवी चौधरी के नाम पर सहमति जताई है। शाम्भवी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अशोक चौधरी की बेटी हैं। जदयू नेता अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी। तब से ही शाम्भवी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। पहले शाम्भवी के जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब चिराग ने शाम्भवी को समस्तीपुर से मौका देने की योजना बनाई है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित समस्तीपुर सीट से उतरने वाली शाम्भवी की शादी करीब दो साल पहले पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के बेटे से हुई थी। अब शाम्भवी सियासत में एंट्री मारने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास) को इस बार एनडीए में सीट बंटवारे में हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली सीटें दी गई हैं। इसमें हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव में उतर रहे हैं। वहीं जमुई सीट से उनके बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार बने हैं। भारती ने 28 मार्च को ही जमुई सीट से लोजपा (रा) नामांकन किया। वहीं तीन अन्य सीटों समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर अब पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है जिसमें दो नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। चिराग पासवान ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई दावेदारों को भी झटका दिया है।














Mar 31 2024, 09:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
132.9k