पटना के इस इलाके में आज होली के दिन अपराधियों का तांडव : दो को मारी गोली, इलाज़ के लिए अस्पताल मे कराया गया भर्ती
पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां आज पूरा देश रंगों की होली में सराबोर है। वही अपराधियो ने खून की होली खेली है।अपराधियो ने दो लोगो को गोली मार दी है जिसके बाद उन्हें इलाज़ हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पटनासिटी के दिदारगंज थाना क्षेत्र के सोनावा बाजार की है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार सोनावा निवासी बैजनाथ सिंह की पत्नी का निधन के बाद लोगो उनकी अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंजिल में शामिल दो लोगो को अपराधियो ने गोली मार दी। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे।
जिनको गोली मारी गई है उनका नाम सुबोध कुमार पिता श्याम सिंह है। इन्हें केहुनी में गोली लगी है जो अभी nmch में इलाजरत है।वहीं दूसरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के खासपुर में रितेश नामक युवक की हत्या चाकू मारकर कर दी गयी थी। अब देखना यह है कि आज जिस घटना को अंजाम दिया गया है उसमें अपराधियो ने किस कारण से दोनो व्यक्तियों को गोली मारा है।
फिलहाल पुलिस मामले जांच में लगी हुई है दोनो घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है।








पटना : पटना पुलिस को आज एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अपराधियो को एक पिस्टल,दो मैगजीन,दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल के साथ पुलिस ने पकड़ा है।




Mar 28 2024, 15:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.9k