हाथ को मजबूत करने का काम कर रहा है लोकदल
![]()
लखनऊ। लोकतंत्र को बचाने, किसानों को उनका हक एवं समान विचारधारा रखने वाले भारत जोड़ो नया यात्रा में इण्डिया गठबंधन के साथ आज है। आज लखनऊ में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रेस के माध्यम से कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के बाद हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए मुंबई में राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में शामिल हुआ।
वर्ष 1979 से 1980 में तत्कालीन इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए थे। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे किसानों में काफी रोष है। किसान नाराज है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा। सुनील सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो में यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी और हमारी विचारधारा समान है इसलिए लोकदल भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुडकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दे रहे है। आज लोकतंत्र खतरे में है। न्याय पालिका खतरे में है।
प्रेसवार्ता में सुनील सिंह जी ने कहा हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है। इलेक्ट्रो बॉन्ड के प्रश्न पर मीडिया से बताया एसबीआई ने इलेक्शन कमिशन को दी जानकारी में बॉन्ड के नंबर छिपा लिए हैं। लोप हर चंदे के साथ चंदा देने की तारीख भी है..चंदा देने के पहले या बाद सरकार से इन उद्योगपतियों को क्या क्या फायदा हुआ? उद्योगपतियों से लूट और लूट के बदले उद्योगपतियों को भारत लूटने की आजादी नहीं देनी चाहिए। ये पैसे देश के टैक्स का पैसा है। सरकार कहती है कि काला धन लायेंगे, ये तो छोड़िए इलेक्ट्रो बॉन्ड के धंधे से सरकार ने देश का पैसे को ही काला कर दिया।
किसानों मजदूरों व गरीबों को उनका जायज हक दिलाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन अब देश का आम मतदाता बन चुका है। इसलिए लोकदल ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। चुनावी बिगुल बज चुका है। हम जनता के जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतर रहे है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास के साथ ही सत्ता लोभियों को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए किसान वोट की चोट देने के लिए तैयार बैठा हैं।पत्रकार वार्ता में चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ मुख्य रूप से चार सीटें मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, गे्रटर नोयडा को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।






लखनऊ। बुधवार को मुंशी पुलिया स्थित अतिथि रेस्टोरेंट एन्ड बैंक्वेट हॉल में वरिष्ठ एंकर भारती जायसवाल एवं रिंकी सिंह के द्वारा होली के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।
इनके साथ ही रश्मि, नेहा, सुहानी, सीमा, विजया, राधा, जॉयति, मधु, श्वेता, अंजलि, शैलजा, शीनू, रिद्धिमा, रीता, कृति, वरुण, वैभियावी, लावन्या, राम, निष्कर्ष,मिताली, प्रथम, लारन्या आदि भी सम्मिलित हुए।इस शानदार समारोह में रंगों के साथ-साथ कई तरह के खेल की भी विविधता देखने को मिली। एक तरफ बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी ली तो वहीं महिलाओं ने भी गेम्स का पूरा लुत्फ़ उठाया। गुब्बारे और गिलास वाला गेम जहाँ मस्ती के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता का भी प्रतीक था तो वहीं गाने की धुन पर अपनी कुर्सी को पकड़ने की बेचैनी में महिलाएं भी बच्चों के समान ही दौड़ लगा रही थीं।कार्यक्रम की संयोजिका भारती जायसवाल एवं रिंकी सिंह जी ने कहा कि आजकल लोग डिजिटल दुनियां में खोये रहते हैं। एक दूसरे को त्योहारों की बधाई भी मोबाइल पर दी जाने लगी है। ऐसे माहौल में इस प्रकार के कार्यक्रम एक दूसरे से मिलने का अवसर प्रदान करते हैं एवं कुछ पल के लिए इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी को तनावमुक्त करते हैं।
लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा गत 12 मार्च को लखनऊ स्मार्ट सिटी संचालित मिशन भरोसा परियोजना के मोबाइल ऐप और पोर्टल का लॉन्च किया गया था। लॉन्च कार्यक्रम में तीन स्कूली वाहन चालकों को मुख्यमंत्री की ओर से भरोसा चालक स्मार्ट कार्ड्स भी प्रदान किए गए थे।
Mar 20 2024, 18:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k