कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ली रालोद की सदस्यता
![]()
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रालोद का दामन थामा।
शामिल होने वालों में मुख्य रूप से कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त स्तर के पूर्व राज्य मंत्री राजीव रंजन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरे राम चौबे तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोजपा आशुतोष राय के साथ जगन्नाथ तिवारी, अमर सिंह अर्कवंशी, श्रीचन्द्र भार्गव, आसाराम कनौजिया, उमाशंकर पाण्डेय, शिवगोपाल अवस्थी, रामाशीष ठाकुर, विद्या सागर त्रिपाठी, रामचंद्र पूर्व प्रधान, संतराम यादव पूर्व प्रधान, पुरूषोत्तम चैबे, बसपा नेता हनुमान जी गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के दल में शामिल होने से पार्टी संगठन को बल मिलेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी के हाथों को मजबूती मिलेगी। संचालन प्रदेश महासचिव अंबुज सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष भोला वर्मा मौजूद रहे।






लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा गत 12 मार्च को लखनऊ स्मार्ट सिटी संचालित मिशन भरोसा परियोजना के मोबाइल ऐप और पोर्टल का लॉन्च किया गया था। लॉन्च कार्यक्रम में तीन स्कूली वाहन चालकों को मुख्यमंत्री की ओर से भरोसा चालक स्मार्ट कार्ड्स भी प्रदान किए गए थे।
लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा गत 12 मार्च को लखनऊ स्मार्ट सिटी संचालित मिशन भरोसा परियोजना के मोबाइल ऐप और पोर्टल का लॉन्च किया गया था। लॉन्च कार्यक्रम में तीन स्कूली वाहन चालकों को मुख्यमंत्री की ओर से भरोसा चालक स्मार्ट कार्ड्स भी प्रदान किए गए थे।
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ में स्वीप योजना के तहत ई एलसी क्लब (मतदाता साक्षरता क्लब ) की वर्कशॉप आयोजित की गई , जिसमें लखनऊ ज़िले के राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के लगभग 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ् एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को विधान सभा के मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष सं0-62 में विभागीय कार्य एवं दायित्वों को ग्रहण किया।
Mar 17 2024, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k