अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर IIFL समस्ता फाइनेंस लिमिटेड, प्राण संस्था ने कार्यशाला का किया आयोजन, 200 से अधिक ग्रामीण महिलाएं हुई शामिल
औरंगाबाद : जिले में आज प्राण संस्था ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही वार्षिक कार्यशाला का आयोजन मोटेल जे.के, औरंगाबाद में किया।
![]()
इस कार्यक्रम में प्राण के मुख्य कार्यकर्ता अनिल कुमार वर्मा, प्रोफेसर RPCAU पूसा रत्नेश कुमार झा, KVK औरंगाबाद के सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड डॉ. विनय कुमार मंडल, IIFL समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के सीनियर जोनल हेड अभिषेक सिंह भार्गव एवम अन्य समस्ता कार्यकर्ता, जीविका के लाइवलीहुड मैनेजर मधुरेन्द्र, प्राण संस्था के कार्यकर्ता, और रफीगंज और औरंगाबाद प्रखण्ड के विभिन्न गांवों से लगभग 200 से अधिक ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।
प्राण संस्था ने IIFL समस्ता के वित्तीय सहयोग से रफीगंज और औरंगाबाद प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में लगभग 400 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।
प्राण संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को मशरूम खेती, बकरी पालन, किराना दुकान, सब्जी ठेला, सिलाई-कढ़ाई स्वरोजगारों से जोड़कर ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस कार्यशाला का उद्घाटन सीनियर जोनल हेड अभिषेक सिंह भार्गव ने दीप प्रज्वलन करके किया।
इस कार्यशाला में विभिन्न महिलाओं को पुरुष्कृत कर मनोबल बढ़ाया गया और जिन महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण पूरा किया, उन्हें सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र








Mar 16 2024, 16:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.0k