प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में सम्पन्न
![]()
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन को मजबूत करने का काम करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का एक मजबूत अंग है और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए एनडीए गठबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया जिससे भारत के किसानों को गौरान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब मुख्यमंत्री के रूप में जमीदारी उन्मूलन और किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने, किसानों के उत्पादन का लाभकारी मूल्य देने का कार्य किया, राजनीति में सुचिता और ईमानदारी उनका मुख्य ध्येय था जिसके लिए राष्ट्रीय लोकदल आज भी कृत संकल्पित है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे एवं मनोज चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा एवं डाॅ सुधाकर पाण्डेय, तथा विजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद, पूर्व विधायक डाॅ0 अजय तोमर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किये तथा बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुरादाबाद ठाकुरद्वारा से पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ0 बलराम सिंह, फतेहपुर के सपा नेता श्यामलाल पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानी चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा।
बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया एवं बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, संतोष मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह, सुरेश गुप्ता, रामलखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव मनोज सिंह चौहान, चौधरी भोपाल सिंह, अंबुज पटेल, आरपी सिंह चौहान रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, अरुणेंद्र पटेल विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, अफसर अली, इमरान हैदर रिजवी, के जी वर्मा, विजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, राजेश मौर्या, रामगोपाल चंदेल, प्रमोद शुक्ला, विनोद सोनकर, गंगाराम पाल,चंद्रकांत अवस्थी, रामसेवक रावत, रणविजय मौर्य सहित जिलाध्यक्षों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए।






लखनऊ। सबके लिए आवास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभियान वर्ष 2014 से शुरू किया है। उसी का परिणाम है कि आज देश भर में करोड़ों गरीबों को उनके सपनों का घर मिल सका है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उपहार देंगे।
उक्त परियोजना में आवास के साथ-साथ कम्यूनिटी सेन्टर, कॉमर्शियल सेन्टर, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट (एसटीपी), पेयजल, डे्रनेज, आन्तरिक सडक़ें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाईट, खुले हरित क्षेत्र, पार्किंग इत्यादि सुविधाएँ भी लाभार्थियों को मिलेंगी। परियोजना की कुल निर्माण लागत 130.90 करोड़ रुपए है, जिसमें समस्त अवस्थापना सहित प्रति आवास लागत 12.59 लाख रुपए है। परियोजना के लिए भारत सरकार द्वारा केन्द्रांश 1.50 लाख रुपए के अतिरिक्त केन्द्रीय टीआईजी के रूप में 4.00 लाख रुपए अतिरिक्त दिया गया है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा देय राज्यांश 1.00 लाख रुपए के अतिरिक्त राज्य टीआईजी के रूप में 1.33 लाख रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। इस प्रकार परियोजना में कुल 7.83 लाख रुपए प्रति आवास का शासकीय अनुदान दिया गया है। अवशेष धनराशि 5.26 लाख रुपए लाभार्थी द्वारा वहन की गयी है। परियोजना में निर्मित होने वाले 1040 आवासों के सापेक्ष समस्त आवासों का आवंटन नियमानुसार पूर्ण कर लिया गया है।
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय के लिए निर्दिष्ट सामग्रियों के क्रय व अन्य बिंदुओं पर मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में हुई। इस अवसर पर शीलधर यादव अपर आयुक्त न्यायिक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लखनऊ। राजधानी के हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। जिससे 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और 4 लोग अभी घायल है। हादसे में घायल लोगों का हाल चाल और उनको उपलब्ध कराए जा रहे इलाज का जायज़ा लेने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डा रोशन जैकब व जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार केजीएमयू स्थित बर्न वार्ड पहुंचे। जहां मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही नायब तहसीलदार सदर को एक अधिकारी की ड्यूटी अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए।
लखनऊ।
लखनऊ। संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त के साथ ही जेसीपी कानून व्यवस्था से मुलाकात की।उनको ऑटो/टेम्पो के ठहराव स्थलों के संचालन में आ रही प्रमुख समस्याओं जैसे ठहराव स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण और स्थानीय और यातायात पुलिस से अपेक्षित सहयोग न मिलने के संबंध में बताया और समस्याओ के निराकरण की मांग की।
Mar 09 2024, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k