*आजमगढ़: विजय बहादुर पाठक को पुनः एम एल सी प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष*
के एम उपाध्याय
आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय बहादुर पाठक को पुनः विधान परिषद सदस्य बनाए जाने पर लोगों में हर्ष हैं। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 विधान परिषद सदस्यो के प्रत्याशी घोषित किया है। जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व विजय बहादुर पाठक को भी दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। मोहित बेनीवाल की नई एंट्री हुई। संतोष सिंह को भी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विजय बहादुर पाठक को दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने से लोगों में प्रसन्नता है। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुर अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज , रणविजय राय मनोज,अशोक कुमार राय,श्रीकांत राय, सन्नी राय प्रधान, आशीष राय, शतीश उपाध्याय उपाध्याय,मोती राय, दुर्गा प्रसाद चौवे, प्रतीक उपाध्याय, खदेरु राय, ओमकार नाथ पांडेय, रमेश पाठक आदि ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
Mar 09 2024, 18:29