भाजपा नेता के पुत्र को गोली मारकर कस्टडी से अपराधी फरार
मुजफ्फरपुर
कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर-दरभंगा मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक बिरयानी हाउस पर अपराधियों ने भाजपा नेता के पुत्र को गोली मार दी। लेकिन, उसने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इस बीच, पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक से थाने ले जा रही थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फारार हो गया। जख्मी युवक कांटी के हीरा नगर का प्रत्युष रंजन है। उसके पिता कमलेश कांत गिरि भाजपा नेता हैं। प्रत्युष की दाईं हथेली पर गोली लगी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार की संख्या में अपराधी थे। प्रत्युष ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी विशाल को दबोच लिया। प्रत्युष की हिम्मत देख स्थानीय दुकानदार और राहगीरों का भी हौसला बढ़ गया। उन्होंने अपराधी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे अपराधी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से महज 75 मीटर की दूरी पर कांटी पुलिस की गश्ती गाड़ी और पदाधिकारी
खड़े थे। तीन राउंड के करीब फायरिंग हुई। पांच मिनट तक अपराधियों और प्रत्युष के बीच उठापठक हुई। इसके बाद भी गश्ती गाड़ी नहीं पहुंची। भीड़ के द्वारा पिटाई की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस पहुंची। प्रत्युष को जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी को भीड़ ने पकड़ा था। उस समय पुलिस के पास चारपहिया वाहन नहीं था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर बाइक से थाने ले जा रही थी तभी वह फरार हो गया। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। - राकेश कुमार, एसएसपी







मुजफ्फरपुर : जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थी, परिवार जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नहीं है, को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत दी गयी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकार प्रचार वाहन को रवाना किया गया।




Mar 02 2024, 19:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k