मनसाही प्रखंड के नई प्रमुख बनी सुषमा देवी, उप प्रमुख बने संतोष कुमार यादव
![]()
कटिहार – जिले के मनसाही प्रखंड को नया प्रमुख और उप प्रमुख मिल गया है। सुषमा देवी नई प्रमुख बनी है। वहीं उप प्रमुख संतोष कुमार यादव को चुना गया है।
बता दें बीते 13 फरवरी को पूर्व प्रमुख सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसे लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ के अध्यक्षता में इस पर चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान 9 पंचायत समिति के उपस्थिति मे 6 पंचायत समिति सदस्यों ने सुषमा देवी के समर्थन मे सहमति जताया। जबकि तीन पंचयात समिति पूर्व प्रमुख सीता देवी के पक्ष मे समर्थन किया। वही उप प्रमुख के रूप मे संतोष कुमार यादव विजेता रहे।
कटिहार से श्याम









Feb 28 2024, 16:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k