जलभराव खत्म करेगी सवा करोड़ नालियां
![]()
नितेश श्रीवास्तव ,भदोही। नगर वासियों को बारिश के दिनों में होने वाले जलजमाव से अब छुटकारा मिल सकेगा। नगर की नालियों को सवा करोड़ रुपए से दुरस्त कराया जाएगा।
शासन की पहली किस्त के रुप में 25 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। इससे नगर में नाली के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। ज्ञानपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है। इसमें करीब 25 हजार की आबादी निवास करती हैं। नगर में हल्की सी बारिश होने पर ही दुर्गागंज त्रिमुहानी, पुरानी बाजार, पुरानी कलेक्ट्रेट बालीपुर, वार्ड संख्या पांच यादव बस्ती,मजिस्द रोड पर पानी भर जाता है।
घंटों पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके देखते हुए शासन ने सवा करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इससे पूरे वार्ड में नाली निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में 25 लाख रुपए जारी हो गए है। इससे हरिहरनाथ मंदिर और जिला पंचायत के सामने नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। दोनों नालियां नगर के मुख्य नाले को से जुड़ती है।
नगर पंचायत ईओ राजेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि समूचे वार्ड 1 में 25 लाख रुपए से नाली निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। पहले चरण में 25 लाख की लागत से नालियों की मरम्मत कराई जा रही है। धीरे-धीरे हर वार्ड में नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।



Feb 23 2024, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k