ओवर लोड होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटा,साथी घायल
अमृतपुर फर्रुखाबाद l इस समय गन्ना का सीजन चल रहा है। किसान अपने गन्ने को ट्रैक्टर पर लाद कर गन्ना को मील पहुंचाता है। परंतु वह यह भूल जाता है कि ट्रैक्टर पर लोड करने वाला गन्ने का वजन कितना है l वह इतने वजन को लेकर सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ग्राम चौरा थाना मिर्जापुर निवासी नेम सिंह पुत्र अमर सिंह अपने ट्रैक्टर पर ओवरलोड गन्ना लाद कर रूपापुर मिल जा रहे थे। अचानक ग्राम परमापुर के पास अधिक लोड होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चालक नेम सिंह उसे सम्हाल नहीं पाया।
आधी रात के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क के किनारे पलट गया और उसके नीचे चालक व उसका साथ विनोद दब गया। शोर सरावा होने पर पास के लोग भाग कर पहुंचे। वहीं रात्रि में विद्युत विभाग के कर्मचारी भी लाइन सही कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दबे हुए लोगों को निकाला। जिसमें साथी विनोद घायल हो चुका था।
उसे अस्पताल भेजा गया। मौके पर खड़े ग्रामीणों का कहना था कि किसानों को चाहिए की वह ट्रैक्टर में ओवरलोड लेकर ना चले। अन्यथा दुर्घटना की संभावनाएं बनी ही रहती हैं।








Feb 22 2024, 20:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k