रायबरेली पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, कांग्रेस नेता पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की वर्षा
![]()
रायबरेली। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को दोपहर 2:15 बजे रायबरेली के डिघिया पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी व ग्रामीण मौजूद रहे। राहुल ने समर्थकों का हाथ हिलाकर स्वागत किया। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग सड़क के दोनो किनारों पर एकत्र हो गए।
मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा दोपहर को फुरसतगंज से रायबरेली के लिए निकली। डिघिया में काफी देर से खड़े नेताओं ने अपने नेता की छलक देखी को उत्साहवश जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा जैसे-जेसे आगे बढ़ती गई लोग उनके साथ जुडते गए। दोपहर 2:20 बजे मलिकमऊ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लिया। स्वागत के बाद आगे बढ़े तो सारस होटल चौराहे पर उनका स्वागत किया गया।
सिविल लाइंस, डिग्री कालेज चौराहा, कचहरी रोड, हाथी पार्क में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। कांग्रेस नेता अपने के बीच पहुंचे तो सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए। एक जगह राहुल गांधी ने कहा कि बहुत सारे नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी आप कन्या कुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं।
रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश बिहार का क्या होगा, आपको दूसरी यात्रा करनी चाहिए, इसलिए हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक यात्रा शुरू की है मै आपके सामने खड़ा हूं। उनके साथ गाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर मौजूद रहे।
राहुल पर की फूलों की वर्षा
मलिक मऊ पहुंचने पर पार्टी के समर्थकों ने उन पर फूलों की वर्ष की। अपने बीच राहुल गांधी को पाकर कार्यकर्ता का जोश सातवें आसमान पर दिख रहा हैं। कार्यकर्ता राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगे।
कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से पूरे शहर को होल्डिंग और पार्टी के झंडों से सजाया गया है। जिस रूट से उनकी यात्रा गुजरी, झंडे बैनर लगाए गए।


रायबरेली।ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक कंपोजीटविद्यालय के एक शिक्षक का अपने ही विद्यालय की पूर्व छात्रा के साथ अश्लील रिश्ते का मामला सामने आया है । जिससे गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्तों की मर्यादा तार तार हो गई है । दोनो के बीच हुई वार्ता का आडियो वायरल होने के कारण शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
रायबरेली।भारत जोड़ों न्याय यात्रा लेकर सांसद राहुल गांधी 20 फरवरी को जिले में आ रहे हैं।न्याय यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी शामिल होने की उम्मीद हैं।इसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारी तैयारी में जुट गए है।

Feb 20 2024, 18:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k