बड़ी खबर : कटिहार मे पलटा यात्रियों से भरा बस, 2 की मौत कई घायल
![]()
कटिहार : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घाय़ल हुए है। जिनका इलाज अस्पताल मे चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह रांची से सिल्लीगुड़ी जा रही बस जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कबीर मठ के पास गड्डे मे पलट गई। बस मे 50से अधिक यात्री सवार थे। जिसमे दो महिला की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हुए है। जिन्हे इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए डीएसपी शशि शंकर कुमार ने बताया कि रांची से सिल्लीगुड़ी जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें दो महिला की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हुए है।
कटिहार से श्याम








Feb 14 2024, 09:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k